वो हँसती है तो लगता है,
जैसे घर में उजाला हो गया,
पर कौन समझे उस हँसी के पीछे,
कितना कुछ उसने खो दिया।
बचपन में बेटी बनकर,
माँ की गोद में पलती है,
फिर एक दिन किसी अनजान घर में,
अपना पूरा संसार बदलती है।
अपने सपनों को अक्सर,
वो संदूक में रख देती है,
दूसरों की खुशियों के लिए,
अपनी खुशियाँ तक छोड़ देती है।
लोग कहते हैं—
“स्त्री कमजोर होती है…”
काश कोई उसकी खामोशी पढ़ पाता,
तो शायद वो समझ जाता…
जिस दिन वो अपने आँसू रोककर,
मुस्कुराना सीख जाती है,
उसी दिन दुनिया की
सबसे मजबूत इंसान बन जाती है।
और शायद इसलिए…
ईश्वर ने उसे आँसू भी दिए,
और उन्हें छुपाकर मुस्कुराने का हुनर भी।
क्योंकि वो स्त्री है…
टूटकर भी, दूसरों को जोड़ती है।
क्योंकि वो स्त्री है…/कविता/निराली ठोरिया
