भीड़ में खड़े होकर भी,खुद से क्यों दूर हैं हम?
समाज की उन दीवारों के पीछे, क्यों मजबूर हैं हम?
खामोशियां भी कुछ कहती हैं, पर सुनने की फुर्सत कहाँ,
अपनी ही बनाई दुनिया के, बेजुबान से दस्तूर हैं हम।
ज़िन्दगी तो किताब का एक पन्ना है, जिसे खुद से लिखना है,
दूसरों की स्याही से, अपना किरदार नहीं सँवारना है।
गहराई में झांक कर देखो, तो जवाब वहीं कहीं है,
जो बीत गया वो दौर था, अब खुद को ही निखारना है।
पत्थरों से टकराकर, जो अपनी धार बना लेते हैं,
वही इंसान, भीड़ से हटकर अपना मुकाम बना लेते हैं।
कलम उठाओ और लिख डालो, ख़ुद की एक लंबी कहानी,
क्योंकि जो खुद को लिख लेते हैं, वही इतिहास बना लेते हैं।
खुद से मुलाकात /कविता/निराली ठोरिया
