खुद से बिछड़ना/कविता/निराली ठोरिया

लेखक

  • निराली ठोरिया
    निराली ठोरिया 
     
    मोरबी, गुजरात
    फ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
     
    View all posts

सबको समझते-समझते खुद को समझना भूल गए,

दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूँढ़ना भूल गए।

 

किसे क्या अच्छा लगेगा, इसी में दिन गुज़रते रहे,

अपने मन में क्या चलता है, यह पूछना भूल गए।

 

कभी छोटी-छोटी बातों पर खुलकर हँस देते,

अब मुस्कुराने से पहले भी वजह ढूँढ़ने लगे।

 

सबकी उम्मीदों पर खरे उतरने की चाह में,

अपने ही सपनों से धीरे-धीरे दूर होने लगे।

 

कभी आईने में खुद को देखकर मुस्कुराते थे,

अब अपनी ही आँखों में पहचान ढूँढ़ते हैं।

 

न जाने कब यह सफ़र इतना बदल गया,

सबके अपने बनते-बनते,

हम अपने ही नहीं रहे।

खुद से बिछड़ना/कविता/निराली ठोरिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *