लेखक
-
View all postsनिराली ठोरियामोरबी, गुजरातफ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
कोरा कागज़ थी मैं, सबने अपनी कहानी लिख दी,
मेरे आँसुओं में स्याही घोलकर, अपनी ज़ुबानी लिख दी।
किसी ने दर्द उकेरा, किसी ने अपना नाम लिखा,
किसी ने अपने किरदार में, मेरे हिस्से इल्ज़ाम लिखा।
सबको फ़िक्र थी अपनी दास्ताँ सजाने की,
किसी को फ़ुर्सत न मिली मेरा दर्द जानने की।
अफ़सोस, कोई इतना भी अपना न बन सका,
जिस कागज़ पर सबने लिखा,
वो ख़ुद अपनी कहानी न लिख सका…।
कोरा कागज़…./कविता/निराली ठोरिया
