जिंदगी का सफर कविता/निराली ठोरिया

लेखक

  • निराली ठोरिया
    निराली ठोरिया 
     
    मोरबी, गुजरात
    फ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
     
    View all posts

सुबह की पहली किरण से, एक सवाल पूछती हूँ,

क्यूँ भाग रही हूँ मैं, क्या खुद को ढूँढती हूँ?

भीड़ में चलते-चलते, खुद से ही दूर हो गई,

जो सपने देखे थे कभी, वो कहीं पे खो गए।

 

ज़िंदगी का सफ़र भी एक राज़ है,

हर मोड़ पर एक नया अंदाज़ है।

पता नहीं कहाँ जाना है, कहाँ रुकना है,

बस चलते रहना ही तो इसका साज़ है!

 

वक़्त की रेत फिसलती है हाथ से यूँ ही,

जो अपना था कल, वो पराया हुआ क्यूँ ही?

हर ज़ख़्म एक नया सबक़ दे कर जाता है,

अंधेरों के बाद ही तो उजाला आता है।

 

सोचो तो ये जहान बस एक मेला है,

यहाँ हर शख़्स अंदर से अकेला है।

मुस्कुरा कर जीने का हुनर सीख लो यारो,

ये पल दोबारा नहीं आना, मान लो यारो!

 

ज़िंदगी का सफ़र भी एक राज़ है,

हर मोड़ पर एक नया अंदाज़ है।

जिंदगी का सफर कविता/निराली ठोरिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *