लेखक
-
View all postsनिराली ठोरियामोरबी, गुजरातफ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
गुज़रा हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता,
जो पल निकल गया, फिर हाथ नहीं आता।
बचपन की वो गलियाँ, वो खेल और वो साथी,
अब याद तो आते हैं, पर बचपन नहीं आता।
कुछ काम कल पे छोड़े, कुछ बात कह न पाए,
हर बीता हुआ कल फिर लौटकर नहीं आता।
जिन लोगों के साथ हँसकर उम्र काटनी थी,
अब उनसे मिलने का भी अवसर नहीं आता।
हम उम्र भर समझते रहे, वक़्त बहुत है बाकी,
जब होश आता है, तब वक़्त नहीं आता।
कुछ ख़्वाब उम्र भर तक आँखों में ही रहे हैं,
हर ख़्वाब को जीने का अवसर नहीं आता।
नहीं आता..//कविता/निराली ठोरिया
