प्रकृति के पन्नों में ज़िंदगी./कविता/निराली ठोरिया

लेखक

  • निराली ठोरिया
    निराली ठोरिया 
     
    मोरबी, गुजरात
    फ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
     
    View all posts

पेड़ों को देखो, कितनी ख़ामोशी से जीते हैं,

पत्थर मारने वालों को भी फल देते हैं।

 

नदियाँ कभी अपना रास्ता नहीं भूलतीं,

चाहे राह में कितनी ही चट्टानें क्यों न मिलतीं।

 

फूल जानते हैं कि उम्र बस कुछ पल की है,

फिर भी उन्हें हर सुबह खिलने की उम्मीद हैं।

 

सूरज हर शाम ढलकर भी हारता नहीं,

उसे यक़ीन है कि अँधेरा हमेशा रहता नहीं।

 

और चाँद को देखो, अधूरा होकर भी चमकता है,

शायद उसे पता है कि पूर्ण होना ही सब कुछ नहीं होता है।

 

प्रकृति हर रोज़ कुछ कहकर गुज़र जाती है,

मगर इंसान की नज़र उसे देख कहाँ पाती है।

प्रकृति के पन्नों में ज़िंदगी./कविता/निराली ठोरिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *