लेखक
-
View all postsनिराली ठोरियामोरबी, गुजरातफ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
न जेब में दौलत थी, न ख़्वाबों पर पहरा था,
मिट्टी के घरौंदों में भी खुशियों का बसेरा था।
न कल की कोई चिंता थी, न आज का कोई ग़म,
छोटी-छोटी बातों में मिल जाती थीं खुशियाँ हरदम।
बारिश में भीगना भी किसी त्योहार से कम न था,
माँ की गोद से बढ़कर कोई संसार न था।
अब सब कुछ है पास, मगर वो सुकून कहीं खो गया,
बड़े होने की चाह में न जाने वो बचपन कहाँ खो गया…!
वो खूबसूरत बचपन…/कविता/निराली ठोरिया
