आत्मविश्वास…/कविता/निराली ठोरिया

लेखक

  • निराली ठोरिया
    निराली ठोरिया 
     
    मोरबी, गुजरात
    फ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
     
    View all posts

मैं केवल आँगन की तुलसी नहीं,

मैं उस तुलसी की महक अपार हूँ।

 

हाँ, मैं कोमल हूँ, कमज़ोर नहीं,

भूल मत जाना मैं ही तो इस सृष्टि का आधार हूँ।

 

बाँध न पाओगे मुझे बंदिशों की बेड़ियों में,

अब मैंने ख़्वाबों को सच करना सीख लिया है।

 

घर को जो सँभाले, वो ममता की मूरत हूँ,

दफ़्तर को जो चलाए, वो नया विश्वास हूँ मैं।

 

कठिन राहों पर जो कभी थमे नहीं,

प्रगति के पथ पर बढ़ता इतिहास हूँ मैं।

 

मत नापो मेरी उड़ानों को रूढ़ियों के तराज़ू से,

मेरे हौसलों का आसमान अभी और बड़ा है।

 

ज़माना साथ दे न दे, कोई परवाह नहीं मुझे,

सपनो की इस सतरंगी दुनिया में देखो,

खुद के पैरों पर आज मेरा आत्म-विश्वास खड़ा है।

 

आत्मविश्वास…/कविता/निराली ठोरिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *