काव्य

सच/कविता/अवतार सिंह संधू ‘पाश’

तुम्हारे मानने या न मानने से सच को कोई फ़र्क नहीं पड़ता। इन दुखते अंगों पर सच ने एक उम्र भोगी है। और हर सच उम्र भोगने के बाद, युग में बदल जाता है, और यह युग अब खेतों और मिलों में ही नहीं, फ़ौजों की कतारों में विचर रहा है। कल जब यह युग […]

दो और दो तीन/कविता/अवतार सिंह संधू ‘पाश’

मैं प्रमाणित कर सकता हूँ – कि दो और दो तीन होते हैं। वर्तमान मिथिहास होता है। मनुष्य की शक्ल चमचे जैसी होती है। तुम जानते हो – कचहरियों, बस-अड्डों और पार्कों में सौ-सौ के नोट घूमते फिरते हैं। डायरियाँ लिखते, तस्वीरें खींचते और रिपोर्टें भरते हैं। ‘कानून रक्षा केन्द्र’ में बेटे को माँ पर […]

अपनी सुरक्षा से/कविता/अवतार सिंह संधू ‘पाश’

यदि देश की सुरक्षा यही होती है कि बिना ज़मीर होना ज़िन्दगी के लिए शर्त बन जाये आँख की पुतली में ‘हाँ’ के सिवाय कोई भी शब्द अश्लील हो और मन बदकार पलों के सामने दण्डवत झुका रहे तो हमें देश की सुरक्षा से ख़तरा है   हम तो देश को समझे थे घर-जैसी पवित्र […]

सबसे ख़तरनाक/कविता/अवतार सिंह संधू ‘पाश’

श्रम की लूट सबसे ख़तरनाक नहीं होती पुलिस की मार सबसे ख़तरनाक नहीं होती ग़द्दारी-लोभ की मुट्ठी सबसे ख़तरनाक नहीं होती   बैठे-सोए पकड़े जाना – बुरा तो है सहमी-सी चुप में जकड़े जाना बुरा तो है पर सबसे ख़तरनाक नहीं होता   कपट के शोर में सही होते हुए भी दब जाना बुरा तो […]

मेरे महबूब के घर रंग है री/अमीर खुसरो

आज रंग है ऐ माँ रंग है री, मेरे महबूब के घर रंग है री। अरे अल्लाह तू है हर, मेरे महबूब के घर रंग है री। मोहे पीर पायो निजामुद्दीन औलिया, निजामुद्दीन औलिया-अलाउद्दीन औलिया। अलाउद्दीन औलिया, फरीदुद्दीन औलिया, फरीदुद्दीन औलिया, कुताबुद्दीन औलिया। कुताबुद्दीन औलिया मोइनुद्दीन औलिया, मुइनुद्दीन औलिया मुहैय्योद्दीन औलिया। आ मुहैय्योदीन औलिया, मुहैय्योदीन […]

चल खुसरो घर आपने/अमीर खुसरो

खुसरो रैन सुहाग की, जागी पी के संग। तन मेरो मन पियो को, दोउ भए एक रंग।। खुसरो दरिया प्रेम का, उल्टी वा की धार। जो उतरा सो डूब गया, जो डूबा सो पार।। खीर पकायी जतन से, चरखा दिया जला। आया कुत्ता खा गया, तू बैठी ढोल बजा।। गोरी सोवे सेज पर, मुख पर […]

दुसुख़ने/अमीर खुसरो

दोसुख़ने में दो कथनों या उक्तियों का एक ही उत्तर होता है। इसका मूल आधार भी शब्द के दो-दो अर्थ हैं: अनार क्यों न चखा ? वज़ीर क्यों न रखा ? (उत्तर=दाना न था (अनार का दाना और दाना=बुद्धिमान) गोश्त क्यों न खाया ? डोम क्यों न गाया ? (उत्तर=गला न था) मांस कच्चा था, […]

ढकोसले/अमीर खुसरो

काकी फूफा घर में हैं कि नायं, नायं तो नन्देऊ पांवरो होय तो ला दे, ला कथूरा में डोराई डारि लाऊँ खीर पकाई जतन से और चरखा दिया जलाय आयो कुत्तो खा गयो, तू बैठी ढोल बजाय, ला पानी पिलाय पीपल पकी पपेलियाँ, झड़ झड़ पड़े हैं बेर सर में लगा खटाक से, वाह रे […]

पहेलियाँ/अमीर खुसरो

1. पहेलियाँ 1 तरवर से इक तिरिया उतरी उसने बहुत रिझाया बाप का उससे नाम जो पूछा आधा नाम बताया आधा नाम पिता पर प्यारा बूझ पहेली मोरी अमीर ख़ुसरो यूँ कहे अपना नाम न बोली (उत्तर=निम्बोली) 2 फ़ारसी बोली आईना, तुर्की सोच न पाईना हिन्दी बोलते आरसी, आए मुँह देखे जो उसे बताए (उत्तर=दर्पण) […]

दोहे/अमीर खुसरो

अपनी छवि बनाई के मैं तो पी के पास गई। जब छवि देखी पीहू की सो अपनी भूल गई।। अंगना तो परबत भयो, देहरी भई विदेस। जा बाबुल घर आपने, मैं चली पिया के देस।। आ साजन मोरे नयनन में, सो पलक ढाप तोहे दूँ। न मैं देखूँ और न को, न तोहे देखन दूँ।। […]