लेखक
-
View all postsडॉ. सीमा विजयवर्गीय
शिक्षा-
एम.ए. (हिंदी व संगीत),
पी-एच.डी.-(राजस्थान वि.वि),
बी.एड. शैक्षणिक,उपलब्धियाँ-पी-एच.डी.-हिंदी समास एक अध्ययन डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी की रचनाओं के संदर्भ में।( व्याकरण)
प्रकाशित कृतियाँ:
1. ले चल अब उस पार कबीरा( ग़ज़ल-संग्रह, 2019)
2. रज़ा भी उसी की ( ग़ज़ल-संग्रह,2020)
3. तेरी ख़ुशबू मेरे अंदर ( ग़ज़ल-संग्रह, 2021)
4. बुद्ध होना चाहती हूँ (ग़ज़ल-संग्रह, 2023)
5. साक्षात्कार के बीच हिन्दी ग़ज़लकार (साक्षात्कार-संग्रह,
2025)
6. हिंदी ग़ज़ल में कृष्ण कुमार नाज़ का प्रदेयलेखन विधा: ग़ज़ल, गीत, दोहा, कविता, गद्य
*विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में ग़ज़लें प्रकाशित
*अनेक राष्ट्रीय मंचों पर काव्यपाठ, दूरदर्शन, लोकसभा टीवी पर अनेक कार्यक्रम एवं मंचसंचालन
रूह का शृंगार है उसने कहा था
प्यार तो बस प्यार है उसने कहा था
आसमाँ पर इक नज़र अपनी टिकाकर
प्रेम तो उपहार है उसने कहा था
प्रेम-गलियों के झरोखों से निकलकर
दिल बहुत लाचार है उसने कहा था
आरती के बीच में ये दीप भी अब
कर रहा मनुहार है उसने कहा था
नेमतें हम पर हुईं जो ईश की वो
प्रेम की बौछार है उसने कहा था
रूह की गहराइयों में जा टिका जो
सूफ़ियाना प्यार है उसने कहा था
इस जहाँ को पार करने के लिए ही
प्रेम इक पतवार है उसने कहा था
