ज़िंदगी से प्यार है तो युद्ध क्यों/ग़ज़ल/डॉ. सीमा विजयवर्गीय

लेखक

  • डॉ. सीमा विजयवर्गीय
    शिक्षा-
    एम.ए. (हिंदी व संगीत),
    पी-एच.डी.-(राजस्थान वि.वि),
    बी.एड. शैक्षणिक,

    उपलब्धियाँ-पी-एच.डी.-हिंदी समास एक अध्ययन डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी की रचनाओं के संदर्भ में।( व्याकरण)

    प्रकाशित कृतियाँ:
    1. ले चल अब उस पार कबीरा( ग़ज़ल-संग्रह, 2019)
    2. रज़ा भी उसी की ( ग़ज़ल-संग्रह,2020)
    3. तेरी ख़ुशबू मेरे अंदर ( ग़ज़ल-संग्रह, 2021)
    4. बुद्ध होना चाहती हूँ (ग़ज़ल-संग्रह, 2023)
    5. साक्षात्कार के बीच हिन्दी ग़ज़लकार (साक्षात्कार-संग्रह,
    2025)
    6. हिंदी ग़ज़ल में कृष्ण कुमार नाज़ का प्रदेय

    लेखन विधा: ग़ज़ल, गीत, दोहा, कविता, गद्य

    *विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में ग़ज़लें प्रकाशित
    *अनेक राष्ट्रीय मंचों पर काव्यपाठ, दूरदर्शन, लोकसभा टीवी पर अनेक कार्यक्रम एवं मंचसंचालन

    View all posts

ज़िंदगी से प्यार है तो युद्ध क्यों
प्यार ही उपचार है तो युद्ध क्यों

कुछ नहीं मालूम कल क्या हो यहाँ
जब क्षणिक संसार है तो युद्ध क्यों

कौनसा मसला हुआ हल युद्ध से
बात ये स्वीकार है तो युद्ध क्यों

सरफिरों के हाथ से तलवार लो
अपना घर-परिवार है तो युद्ध क्यों

हर दिशा में नाचती इस मौत से
ज़िंदगी लाचार है तो युद्ध क्यों

बात करती है ये तितली फूल से
भाव में अभिसार है तो युद्ध क्यों

एक भावुक दिल सभी से पूछता
इस धरा से प्यार है तो युद्ध क्यों

ज़िंदगी से प्यार है तो युद्ध क्यों/ग़ज़ल/डॉ. सीमा विजयवर्गीय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *