लेखक
-
View all postsनिराली ठोरियामोरबी, गुजरातफ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
सबको अपना समझते रहे, यही भूल कर गए,
जो दिल के करीब थे, वही दूर कर गए।
किससे कहें कि कितना कुछ सहा है हमने,
कुछ दर्द तो ख़ामोशी में ही बयाँ कर गए।
अब किसी से उम्मीद लगाने का मन नहीं करता,
लोग अपने होकर भी कहाँ अपने रह गए।
बस कुछ “निराली” यादें हैं, जो साथ चलती हैं,
वरना लोग तो वक़्त के साथ बदलते गए।
कुछ एहसास अधूरे रह गए…/कविता/निराली ठोरिया
