Month: अप्रैल 2024

मुस्कान आजकल/गज़ल/डॉ. भावना

हर शय की है लगी हुई दुकान आजकल बिकती है टीवी शो में भी मुस्कान आजकल जो दिख रहा है वह कभी होता न दरअसल हँसते लबों में बंद है तूफान आजकल ये दोस्त कैसे हैं जिन्हें देखा न ही सुना दद्दा भी सुन के होते हैं हैरान आजकल अपने ही पुरखों से कभी जो […]

भवन शीशे का निर्मित कर लिया है/गज़ल/डॉ. भावना

भरोसे को ही खंडित कर लिया है सफर खुद ने ही बाधित कर लिया है भला कैसे दिखेगा दुख हमारा अगर चेहरा ही हर्षित कर लिया है भला ये है कोई सम्मान – सूची स्वयं का नाम अंकित कर लिया है जुबां खुलते ही मारे जायेंगे सब सभी का साक्ष्य चिन्हित कर लिया है मकां […]

हाथ में चिमटा लिये हुए/गज़ल/डॉ. भावना

बिछड़े हुए की याद का साया लिये हुए इक फ़िक्र में हैं लोग भरोसा लिये हुए आता रहा है ख्वाब में क्यों जाने रात – भर हामिद-सा कोई हाथ में चिमटा लिये हुए उम्मीद यह कि मान ही जायेगा एक दिन आया वो फिर – से गर्म लिफ़ाफ़ा लिये हुए कोई तो बच्चा लोभ से […]

आँख में उम्मीद थी पर रो रहे हैं हम/गज़ल/डॉ. भावना

ख्वाहिशों की भीड़ में जब खो रहे हैं हम जुगनुओं को हाथ में रख सो रहे हैं हम सोचकर यह रोटियों से भूख मिटती है अंतड़ियों में रोटियाँ ही बो रहे हैं हम हाथ में पुस्तक के बदले में थमा के शस्त्र देश की तक़दीर ही तो खो रहे हैं हम चार चूल्हे थे मगर […]

सोचता है धूप में/गज़ल/डॉ. भावना

देर तक माटी के संग सज़दा हुआ है धूप में खेतिहर से बीज तब बोया गया है धूप में जेठ की इस दोपहर में नींद क्यों आती नहीं वो परिंदा दर – ब – दर क्या खोजता है धूप में हाथ में रस्सी बंधी है और रूखे बाल हैं एक पागल बैठकर क्या सोचता है […]

मेरे घर में पीड़ा भी पटरानी है/गज़ल/डॉ. भावना

एक बड़ी मुस्कान लबों पर हो , तो हो टीस बला की दिल के अंदर हो , तो हो ढाई आखर पढ़ना था तो पढ़ डाला काला अक्षर भैंस बराबर हो , तो हो मैंने तो बस फूल दिये उसको हरदम हाथ में उसके कोई खंजर हो , तो हो बोल के सच ईमान बचाया […]

घर – घर आग लगाता फिरता है/गज़ल/डॉ. भावना

अपनी जीत के गीत ही गाता फिरता है संघर्षों से आँख लड़ाता फिरता है साँसों की लक्ष्मण – रेखा को लाँघा जब लम्हों का क्यों बोझ उठाता फिरता है अपने ग़म की चंद नई तस्वीरों को पलकों में वह रोज़ छुपाता फिरता है मुखिया का पद जीता पत्नी ने जबसे मुखिया पति ही राज चलाता […]

हकीक़त से जो नज़रें फेरते हैं/गज़ल/डॉ. भावना

हवा के साथ चल कर क्या करेंगे तेरे साये में ढल कर क्या करेंगे न गुर हो जिनमें दिल को जीतने का वे चेहरे भी बदल कर क्या करेंगे बहुत हैं दूर हाथों से खिलौने ये बच्चे यूँ मचल कर क्या करेंगे हकीक़त से जो नज़रें फेरते हैं वे ख़्वाबों में टहल कर क्या करेंगे […]

कितने टुकड़ों में है बँटी रोटी/गज़ल/डॉ. भावना

चाँद झूठा मगर सही रोटी सारे रिश्तों में है खरी रोटी कुछ की किस्मत में सिर्फ है सत्तू कुछ की किस्मत में धी – सनी रोटी पेट जिन्दा तो रोटियाँ ज़िन्दा वरना सोचो कहाँ पे थी रोटी अन्नदाता चला गया ऊपर सबकी थाली में लो सजी रोटी तेज़ बारिश में बुझ गया चूल्हा अब तवे […]

ऊँची मचान क्यों है/गज़ल/डॉ. भावना

पर्वत पिघल पड़ा तो पानी को आन क्यों है ? गुमसुम नदी के भीतर ऐसा उफान क्यों है ? अमृत के बदले जिसको केवल गरल मिला हो , तुम पूछते हो उसकी तीखी जुबान क्यों है ? मेरा ही वोट लेकर बैठा है बन के नेता उस आदमी की खातिर ऊँची मचान क्यों है ? […]