वो संभलता चला गया/गज़ल/डॉ. भावना
जो वक्त के हिसाब से चलता चला गया हर मोड़ पर वो आगे निकलता चला गया जैसे कि मोम हूँ मैं , वो जलता हुआ दिया वैसे मेरा वजूद पिघलता चला गया यूँ खुशबू उसकी आन बसी रूह में मेरी मेरा ही अक्स उसमें बदलता चला गया जैसे कि मुँह में बच्चा कोई मिट्टी डाल […]
