Month: अप्रैल 2024

कभी न तुमसे वफ़ा रही है /गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

मुखालफत का जवाब देना सही नहीं है हिसाब देना अगर पढ़ाई हुई हो पूरी चलो हमारी किताब  देना कभी न तुमसे वफ़ा रही है कभी न मुझको गुलाब देना अभी से रहना हिदायतों में अभी से मां का नक़ाब देना हमें कभी भी लगा न अच्छा ग़ज़ल सुनाकर अज़ाब देना

हमारा क्या है शराफ़त बनाये रखेंगे/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

जो हट गये भी तो आदत बनाये रखेंगे हम उनसे अपनी मोहब्बत बनाये रखेंगे हर इक शख्स से मिलना नहीं जरूरी है जहां भी हो सके इज़्ज़त बनाये  रखेंगे कभी भी उसकी रिवायत पे हम न जायेंगे मेरी ज़ुबां है सदाक़त बनाये रखेंगे वहां पे जाएंगे लौटेंगे फिर से आएंगे हम अपने खूँ में हरारत […]

खमोशी   में घने  जंगल   पड़े हैं/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

इधर से किसलिए तू आ रही थी मेरी सांसों में खुशबू आ रही थी मेरा दिल हो गया उस पर निछावर वो लड़की सीख जादू आ रही थी उसे क्या हो गया दिखती नहीं है उधर तो रोज़ अन्नू आ रही  थी मेरा सर उस तरफ रक्खा गया था जिधर पत्थर सी वस्तु आ रही […]

उदास रहने को अपनी ख़ुशी बताता है/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

मैं जनता हूं कहां वो सही बताता है उदास रहने को अपनी ख़ुशी बताता है  निकलना जब भी तो होशो हवास भी रखना यहां पे झूट हर इक आदमी बताता है हमें पता है कि वो ज़िंदा मार डाला गया वो डॉक्टर कि जिसे ख़ुदकुशी बताता है यों आके पर्दे पे बे हिस सा मुस्कुराते […]

अंधेरों का क़िस्मत बदलना चाहता है/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

वो इक चिराग़ जो हर बार जलना चाहता है वो इन अंधेरों का क़िस्मत बदलना चाहता है ये खानदानी लड़ाई का बस सबब है यही हमारा हक़ वो कहीं से निगलना चाहता है मुझे पुकार ले मौला मैं थक गया हूं बहुत हुई जो शाम तो सूरज भी ढलना चाहता है उसे पता है कि […]

मुझे तुम देखकर रोने लगी थी/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

अगर इस ज़िन्दगी में कुछ ख़ुशी थी वो अपना वक़्त था आवारगी थी कभी भी देखना मुश्किल नहीं था तेरे चेहरे पे इतनी रोशनी थी जो मेरी जान की दुश्मन बनी है कभी मेरे लिए अच्छी भली थी बताया ही नहीं था उसने मुझको मेरे बारे में क्या -क्या सोचती थी यहीं पर हम मिले […]

इश्क वाले तो दिलजले नहीं होते/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

इस  तरह से हल  कोई मामले नहीं होते  झूठ -सच जो मिल जाएं फैसले नहीं होते  तुमको जब भी चलना हो साथ मेरा ले लेना  इक अकेले चलने से काफले  नहीं होते  तुमने सारी चीजों को आजज़ी  से देखा है  जिंदगी में इतने भी मसअले  नहीं होते  जब तुम्हें जरूरत हो मेरे पास आ जाना […]

हमारी ये चटाई ही हमें कालीन लगती है/गज़ल/डॉ. भावना

किसी के ख़्वाब में वह इस क़दर तल्लीन लगती है नदी वह गाँव वाली आजकल ग़मगीन लगती है कभी महलों की रानी थी , कभी महफ़िल की थी रौनक ग़ज़ल निर्धन के कंधों पर ही अब आसीन लगती है भरोसा है जिन्हें अपनी कठिन – सी साधनाओं पर जुगाड़ों की कोई चर्चा उन्हें तौहीन लगती […]

उम्मीद पर पौधे लगाती है/गज़ल/डॉ. भावना

कभी हँसती , कभी रोती , कभी चुप्पी लगाती है ये औरत रोज़ छल – बल की लड़ाई हार जाती है बताओगे भला क्या तुम मरद की ज़ात जो ठहरे मुझे मालूम है दुनिया मुझे क्या – क्या बुलाती है उजालों के इशारे पर कई शक्लों में ढल – ढल कर मेरी परछाई मुझको ज़िन्दगी […]

प्रेम बूंदों में ढल के जब आये/गज़ल/डॉ. भावना

कुछ तो लब से कहा करे कोई मेरी खातिर दुआ करे कोई तोड़ कर पत्थरों के सीने को बन के दरिया बहा करे कोई दिल लगाया है चाँदनी से अगर , रात भर फिर जगा करे कोई प्रेम बूंदों में ढल के जब आये कितने दिन तक बचा करे कोई छोड़ कर चल दिया शहर […]