Month: सितम्बर 2023

कहीं पांवों में छाले हैं कहीं आंखों में पानी है/बृंदावन राय सरल

नगर में गांव में दर-दर भटकती नौजवानी है। कहीं पांवों में छाले हैं कहीं आंखों में पानी है।। कहां खुशियों के काजल से सँवरना थी सभी आंखें। कहां लोगों की आंखों में ग़मों की राजधानी है।। ग़रीबों के लहू की गंध आती है हवेली से, यही ऊंचे मकानों के महकने की कहानी है।। नहीं है […]

बेकुसूर लोगों की बस्तियां ही जलती हैं/वृंदावन राय सरल 

कदरें ज़िंदगानी की अपने हाथ मलती हैं शह् र में फसादोॆं की जब हवायेंचलती हैं आग जब भड़कती है दिल मेंशरपसंदी की बेकुसूर लोगों की बस्तियां ही जलती हैं ज़ह् नियत है बारुदीऔर सोच है आतिश फ्रिक है नई नस्लें आज कैसे पलती हैं बेटियां ग़रीबों की सह रही हैंआये दिन डोलियां पहुंचती हैं अर्थियां […]

  टूटना तय है यहां जब डाल से हर पात का/बृंदावन राय  सरल

टूटना तय है यहां जब डाल से हर पात का क्यों न फिर डटकर करें हम सामना हालात का सैकड़ों बच्चे किया करता है शब में जो यतीम दिन में तोहफे बाँटता है अम्न की सौगा़त का ग़म के ख़ाने में खड़ा था मैंभी तन्हा ज़ख़्म ज़ख़्म तोड़ने निकला था घेरा ज़ुल्म की औकात का […]

बस्ती बस्ती बिषधर काले बैठे हैं/बृंदावन राय सरल

चोटीवाले  दाढ़ी वाले बेैठे हैं बस्ती बस्ती बिषधर काले बैठे हैं भोली चिडिया जाये कहां बच्चे लेकर, डाल डाल पर  कौऐ काले बैठे हैं अंधयारों के सर ऊँचे हैं बस्ती में, खोफज़दा खामोश उजाले बैठे हैं दूर रहेंजो हैं सांपों की जाति के, हम सांपों के दांत निकाले बैठे हैं नादां हैं कुछ लोग सरल […]

कच्चे फलों से छीन ली जीने कीआरज़ू/बृंदावन राय सरल 

दिल अपना आबशार किसी ने नहीं किया सूखी नदी से प्यार किसी ने नहीं किया ज़रदारियों मेंदब गये सच्चे रिवाजोरस्म, ये बोझ दरकिनार किसी ने नहीं किया कच्चे फलों से छीन ली जीने कीआरज़ू, मौसम का इंतज़ार किसी ने नहीं किया दौलत के रेग़ज़ार मेंभटके तमाम लोग, किरदार आबदार किसी ने नहीं किया इस दौरे […]

गूँगे को मीठा मिल जाये/डॉ प्रेमलता त्रिपाठी

गूँगे को मीठा मिल जाये, स्वाद  नहीं कहने में आये । आज बहुत ही खुश हूँ प्रीतम,तुम मेरे सपने में आये।  हीरे माणिक शब्द सजाकर,  तुम से पाया आँचल में । बिछुड़े थे हम कहाँ तुम्हारे , करुणा बहती  काजल में । आँख ढरे सुरमा सुषमा से,बूँद जहाँ गलने में आये। गूँगे को मीठा मिल […]

निखर रही है आज कौमुदी/डॉ.प्रेमलता त्रिपाठी

निखर रही है आज कौमुदी, चंद्र पूर्णिमा मोहे तन मन । सुधबुध खोये निशा बावरी, सरस हुआ वसुधा का आँगन । छाया यौवन लहर लहर पर, खोल सखे निदियारी अँखियाँ। सरस मोहनी  छेड़़ रागिनी, हंस  युगल  की प्यारी बतियाँ । नील गगन है मौन साधता,   शाख शाख तन झूमे कानन । सरस हुआ वसुधा का […]

पनघट घट पनिहारी/डॉ.प्रेमलता त्रिपाठी

चैत चली पछुआ अँगनाई,पनघट घट पनिहारी  । खड़ी दुपहरी मन भरमावे,गीत हुए महुआरी ।  ———-गीत हुए महुआरी  ———- काँधे घड़िला शीश धरे पट, डगर मगर कटि बाला । राह निहारे प्यारी गइया, भामिनि हाथ निवाला ।  लाज लसे लोचनि रति हौले,पग झांझर झनकारी । ———-गीत हुए महुआरी  ———– रैन दिवस घड़ि पहर न जाने, जीवट […]

लहर लहर तट रहा झकोरे/डॉ. प्रेमलता त्रिपाठी

लहर लहर तट रहा झकोरे, घूम रहा तूफान निराला । घूम रहा तूफान —– फँसा बटोही नगर डगर तक बना हुआ हैवान निराला । बना हुआ हैवान—- विफर पड़ी आक्रोशित लहरें दिव्य साधना नित होअर्चन । जनधन की भारी है  चिंता, त्राहि मचाये ये परिवर्तन । भृकुटि तानकर खड़ी आपदा, लेना है  संज्ञान निराला । […]

मेघदूत यायावर लेकर/डॉ प्रेमलता त्रिपाठी 

मेघदूत यायावर लेकर , खुशियों का संदेश। शृंग पार से आया न्यासी, अमित लगे परिवेश । श्वेत-श्याम में उलझे नैना, कजरी के  शृंगार । चहुँदिक डोले बादल छौने, क्या मधुबन क्या थार । दूब दूब पर मोती मानिक, भरे धरा के  गोद, पाकर आँचल को हुलसाये,  अम्बर से सित धार । उमड़ घुमड़ नभ से […]