Month: सितम्बर 2023

स्टेटस सिंबल/ शुचि ‘भवि’

देख मेरी बहन ने मुझे चाँदी की राखी बाँधी और तू दिखा न अपनी राखी? मदन ने जैसे ही राघव का हाथ देखना चाहा, राघव ने अपना हाथ पीछे कर,छुपा लिया।रक्षाबंधन की शाम को बाग़ीचे में इकट्ठे हुए बच्चों की बात सुनकर बेंच पर बैठे वृद्ध ने उन्हें अपने पास बुला कर पूछा, हम रक्षाबंधन […]

जलन की देवी/ शुचि ‘भवि’

वह टूट रही थी भीतर-भीतर और इस टूटन को छुपाने उल्टी-सीधी लकीरें खिंचती रहती थीं हर एक उसे अपना प्रतिद्वंदी दिखता था अब वह नक़्ल भी करने लगी थी हर किसी की हर बात की,,, मनगढ़ंत कहानियाँ बनाती स्वयं को सर्वश्रेष्ठ दर्शाती,,, बेसुरी बीन की तरह बजना उसे लुभाता था उसे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता […]

बाल कथा/शुचि ‘भवि’

एक जंगल में कुत्तों ने मिलकर एक सभा बना ली और निर्णय लिया कि अब वे अपना एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व उपसचिव चुनेंगे।सर्वसम्मति से चुनाव हो गया।सब कुत्ते आपस में मस्त-व्यस्त थे।एक दिन एक मादा भेड़िया वहाँ से गुजर रही थी।अचानक उसने देखा कि सब कुत्ते बहुत ख़ुश हैं ।उसने अपना मन बना लिया […]

ताज़गी/शुचि ‘भवि’

दोनों पहले कभी नहीं मिली थीं, मगर इस तरह बातें कर रहीं थीं जैसे बचपन की सहेलियाँ हों।मानव सुलभ स्वभाव ऐसा ही तो है, अपने काम का मस्तिष्क व व्यवहार खोज ही लेता है। फिर ख़ूब बतियाता है और आनन्द का अनुभव करता है। ट्रेन का वह डिब्बा आज गुलज़ार था।एक बर्थ पर खाना-ख़ज़ाना चल […]

कुण्डलिया छंद

कुंडलिया दोहा और रोला के संयोग से बना छंद है। इस छंद के 6 चरण होते हैं तथा प्रत्येकचरण में 24 मात्राएँ होती है। इसे यूँ भी कह सकते हैं कि कुंडलिया के पहले दो चरण दोहा तथा शेष चार चरण रोला से बने होते है। दोहा के प्रथम एवं तृतीय चरण में 13-13 मात्राएँ […]

न हाथ आएगा फिर जिंदगी का नामोनिशां/बृंदावन राय सरल

पराए दर्द को सीने में पाल कर देखो। तुम अपनी आंख से आँसू निकाल कर देखो।। पराई आबरू लेने का भेद जानोगे, खुद अपनी शान पै कीचड़ उछाल कर देखो।। न हाथ आएगा फिर जिंदगी का नामोनिशां, तुम अपने अज़्म को अब तो मशाल कर देखो।। खिलौना जानके इंसा को तोड़ने वालो, बस एक लाश […]

हर सैनिक में भरे उजाला/बृंदावन राय सरल

विजय दिवस का उत्स निराला। हर सैनिक में भरे उजाला। युद्ध कारगिल हमने जीता , मुँह को किया शत्रु  के काला।। उसके सैनिक मारे नौ सौ हमने ऐसा शौर्य संभाला। फहराकर झंडा चोटी पर, पर्व नया हमने रच डाला। युद्ध हुए अब बरसों बीते, सोच पाक की लेकिन हाला।

अश्क हमारे हुए समुन्दर/बृंदावन राय सरल

अश्क हमारे हुए समुन्दर। इतने ग़म के झरने अंदर। किससे कहें दास्तां  अपनी बहरे गूंगे अपने दिलवर। आजादी है कहने भर को, पहरे बैठे हैं अब हम पर। महँगाई ने हमें निचोड़ा, जिससे आंखें अपनी हैं तर। पिंजरा कहना  झूठ नहीं है,  जिसको समझ रहे हैं हम घर।

झूट की नाव के सफर में सब/बृंदावन राय सरल

मुश्किलें बन रहे उड़ानों में। आशियां जो हैं आसमानों में। मुझको गारा बनाके बाँधा है और खुद छुप गए मचानों में। झूट की नाव के सफर में सब, कौन सच बोलता बयानों में। आज दुनिया उसे आकिल  माने, आब जो रोक ले ढलानों में। आज खुशियों को खा रहा मौसम, जिंदगी है ग़मों के खानों […]

उतरा है वो जरूर किसी आसमान से/बृंदावन राय सरल

रिश्ता जुड़ा है खुशबुओं के खानदान से। झरते हैं फूल इसलिए मेरी ज़ुबान से।। जीते हैं वही शान से मरते हैं शान से। गिरते नहीं हैं लोग जो अपनी ज़ुबान से।। लगता नहीं है हुस्न से वो इस जहान का। उतरा है वो जरूर किसी आसमान से।। अपनी जुबान खोलने के कब्ल सोच ले। लौटा […]