Month: जून 2023

जानती हैं लड़कियाँः डॉ अंजु दुआ जैमिनी

This entry is part 13 of 22 in the series मई 2023

जानती हैं लड़कियाँः डॉ अंजु दुआ जैमिनी डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) जिस रोज ठानती हैं लड़कियाँ बहुत कुछ जानती हैं लड़कियाँ । जलाने से पहले दीपक, बाती को तेल में डुबोना जानती हैं लड़कियाँ । रोशन चरागों को करने का हुनर खूब जानती हैं लड़कियाँ। फकत एक मौके की दरकार कमाना जानती हैं लड़कियाँ। खण्डहरों को […]

प्रश्न करने दिन खड़ा थाःसुरजीत मान जलईया सिंह

This entry is part 12 of 22 in the series मई 2023

प्रश्न करने दिन खड़ा थाःसुरजीत मान जलईया सिंह डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) प्रश्न करने दिन खड़ा था नींद सन्नाटों ने तोड़ी। फूटकर रोने लगा मैं गाँव के व्यवहार पर। पेड़ से पत्ते गिरे हैं टहनियों पर फिर हंसे हैं। हर तरफ जाले घिरे हैं जुगनू उनमें जा फंसे हैं। सरसराया काल देखो जोर करती हैं हवाएं। […]

सहारा गीत काःमयंक श्रीवास्तव

This entry is part 11 of 22 in the series मई 2023

सहारा गीत काःमयंक श्रीवास्तव डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) याद की परछाइयों का साथ देने ले लिए राह में मिल ही गया हमको सहारा गीत का।   मूक अन्तदृष्टि की संवेदना का स्वर मिला कुछ दिनों से बंद फिर से जुड़ गया है सिलसिला। यह मधुर सौगात वैसे तो अचानक मिल गई मिल रहा किन्तु हमको स्वाद […]

बदल गया है गाँवःधीरज श्रीवास्तव

This entry is part 10 of 22 in the series मई 2023

बदल गया है गाँवःधीरज श्रीवास्तव डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) बदल गये हैं मंजर सारे बदल गया है गाँव प्रिये! मोहक ऋतुएँ नहीं रही अब साथ तुम्हारे चली गईं! आशाएँ भी टूट गईं जब हाथ तुम्हारे छली गईं! बूढ़ा पीपल वहीं खड़ा पर नहीं रही वह छाँव प्रिये। पोर-पोर अंतस का दुखता दम घुटता पुरवाई में! रो […]

चिन्ता और कारण:नगेन्द्र फौजदार

This entry is part 9 of 22 in the series मई 2023

चिन्ता और कारण:नगेन्द्र फौजदार डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) कार्तिक माह के अन्तिम सप्ताह में जब सूर्यदेव अपना प्रभाव प्रथम पहर के बाद छोड़ते हैं , ऐसी एक भीगी सुबह में श्रीमती रमा द्विवेदी की भेंट अकस्मात् गुलाबी शहर के एक बालोद्यान के सिंहद्वार के सामने बिछी बेंच पर बैठी अवसादग्रस्त श्रीमती कल्पना राय से हुई । […]

मासूम सवाल :कीर्ती श्रीवास्तव

This entry is part 8 of 22 in the series मई 2023

मासूम सवाल :कीर्ती श्रीवास्तव डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश की आर्थिक व्यवस्था गड़-बड़ा गई थी और मैं एक छोटी-सी नौकरी करने वाला साधारण इंसान। इस लॉकडाउन ने परिवार को चलाने का साधन छीन लिया। आज अपने घर की छोटी-सी दुकान जिसमें बिजली के लिए मीटर भी नहीं लगवा पाया था। […]

बूँद बूँद ज़हर पिया, पिया के नामः देवी नागरानी

This entry is part 7 of 22 in the series मई 2023

बूँद बूँद ज़हर पिया, पिया के नामः देवी नागरानी डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) जिंदगी ने जो कुछ भी मुझे दिया वह मिट्टी सम्मान था. पर  मेरी तकदीर मेरे हाथों में थी, उसी हौसले पर मैंने मट्टी को सोना बनाया. जो जिंदगी मुझे मिली वह मौत से भी बदतर. मौत के पहले मरने का अहसास. हर वक्त […]

बेफिक्रः डॉ0 मृत्युंजय कोईरी

This entry is part 6 of 22 in the series मई 2023

बेफिक्रः डॉ0 मृत्युंजय कोईरी डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) शहर के नामी बिजनेसमैन प्रताप कुमार की इकलौती बेटी खुशबू का पहला जन्मदिन है। जन्मदिन पर खुशबू के माता-पिता भव्य पार्टी का आयोजन करते हैं। पार्टी में करीबी मेहमान और दोस्त उपस्थित होते हैं। पार्टी रात के दस बजे तक चलती है। मेहमान खुशबू के लिए उपहार स्वरूप […]

प्रेम की जीत:श्यामल बिहारी महतो

This entry is part 5 of 22 in the series मई 2023

प्रेम की जीत:श्यामल बिहारी महतो डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) सुबह का समय था। बाहर से मेरे कुछ दोस्त आये हुए थे। कुछ खाने पीने के बाद हम साथ बैठे चाय पी रहे थे। तभी हमने देखा दुखना घर आ गया है। वहीं से मैंने उसे आवाज दी-” अरे दुखना ! ” तब वह पानी पी रहा […]

गुड्डी का सिलेबस : मनीष कुमार सिंह

This entry is part 4 of 22 in the series मई 2023

गुड्डी का सिलेबस : मनीष कुमार सिंह डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) घर के बाहर निकलते वक्‍त सुनयना दरवाजे पर कुछ याद करके रुकी।  बिस्‍तर पर अधलेटी होकर पढ़ाई कर रही गुड्डी से बोली,’’देखो ठीक पॉच मिनट बाद गैस बन्‍द कर देना। प्रेशर कुकर चढ़ा रखा है।’’ उसने कोई जवाब नहीं दिया और अपने काम में लगी […]