This entry is part 13 of 22 in the series मई 2023

जानती हैं लड़कियाँः डॉ अंजु दुआ जैमिनी

जिस रोज ठानती हैं लड़कियाँ

बहुत कुछ जानती हैं लड़कियाँ ।

जलाने से पहले दीपक, बाती को

तेल में डुबोना जानती हैं लड़कियाँ ।

रोशन चरागों को करने का हुनर

खूब जानती हैं लड़कियाँ।

फकत एक मौके की दरकार

कमाना जानती हैं लड़कियाँ।

खण्डहरों को सँवार कर घर

बनाना जानती हैं लड़कियाँ।

– डॉ अंजु दुआ जैमिनी

मई 2023

प्रश्न करने दिन खड़ा थाःसुरजीत मान जलईया सिंह कुछ समझ आता नहीं हैः डॉ.रामावतार सागर
जानती हैं लड़कियाँः डॉ अंजु दुआ जैमिनी