कभी तुम चाय पर आना/ग़ज़ल/डॉ. सीमा विजयवर्गीय

लेखक

  • डॉ. सीमा विजयवर्गीय
    शिक्षा-
    एम.ए. (हिंदी व संगीत),
    पी-एच.डी.-(राजस्थान वि.वि),
    बी.एड. शैक्षणिक,

    उपलब्धियाँ-पी-एच.डी.-हिंदी समास एक अध्ययन डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी की रचनाओं के संदर्भ में।( व्याकरण)

    प्रकाशित कृतियाँ:
    1. ले चल अब उस पार कबीरा( ग़ज़ल-संग्रह, 2019)
    2. रज़ा भी उसी की ( ग़ज़ल-संग्रह,2020)
    3. तेरी ख़ुशबू मेरे अंदर ( ग़ज़ल-संग्रह, 2021)
    4. बुद्ध होना चाहती हूँ (ग़ज़ल-संग्रह, 2023)
    5. साक्षात्कार के बीच हिन्दी ग़ज़लकार (साक्षात्कार-संग्रह,
    2025)
    6. हिंदी ग़ज़ल में कृष्ण कुमार नाज़ का प्रदेय

    लेखन विधा: ग़ज़ल, गीत, दोहा, कविता, गद्य

    *विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में ग़ज़लें प्रकाशित
    *अनेक राष्ट्रीय मंचों पर काव्यपाठ, दूरदर्शन, लोकसभा टीवी पर अनेक कार्यक्रम एवं मंचसंचालन

    View all posts

वही फिर गीत गाएँगे, कभी तुम चाय पर आना
वो सरगम गुनगुनाएँगे, कभी तुम चाय पर आना

तराने झूमते गाते थे पलपल देखकर तुमको
उन्हें फिर से उठाएँगे, कभी तुम चाय पर आना

वो स्वर्णिम पल कहाँ फिर लौटकर वापस ही आएँगे
चलो यादें सजाएँगे, कभी तुम चाय पर आना

कोई शिकवा कहीं तुम दिल में लेकर तो नहीं बैठे
चलो दिल को मनाएँगे, कभी तुम चाय पर आना

उदासी ओढ़कर बैठा है ये दिल भी बहुत गुमसुम
तुम्हें सबकुछ बताएँगे कभी तुम चाय पर आना

समय को भी समय मिलता नहीं अब तो न जाने क्यों
चलो कुछ पल चुराएँगे कभी तुम चाय पर आना

तुम्हारे साथ तो ये पल भी कैसे खिलखिलाते थे
इन्हें फिर से हँसाएँगे, कभी तुम चाय पर आना

कभी तुम चाय पर आना/ग़ज़ल/डॉ. सीमा विजयवर्गीय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *