धरोहर

यशोधरा/मैथिलीशरण गुप्त

मंगलाचरण राम, तुम्हारे इसी धाम में नाम-रूप-गुण-लीला-लाभ, इसी देश में हमें जन्म दो, लो, प्रणाम हे नीरजनाभ । धन्य हमारा भूमि-भार भी, जिससे तुम अवतार धरो, भुक्ति-मुक्ति माँगें क्या तुमसे, हमें भक्ति दो, ओ अमिताभ ! सिद्धार्थ 1 घूम रहा है कैसा चक्र ! वह नवनीत कहां जाता है, रह जाता है तक्र । पिसो, […]

यशोधरा भाग2/मैथिलीशरण गुप्त

राहुल-जननी 1 घुसा तिमिर अलकों में भाग, जाग, दु:खिनी के सुख, जाग! जागा नूतन गन्ध पवन में, उठ तू अपने राज-भवन में, जाग उठे खग वन-उपवन में, और खगों में कलरव-राग। जाग, दु:खिनी के सुख, जाग! तात! रात बीती वह काली, उजियाली ले आई लाली, लदी मोतियों से हरियाली, ले लीलाशाली, निज भाग। जाग, दु:खिनी […]

किसान/मैथिलीशरण गुप्त

प्रार्थना यद्यपि हम हैं सिध्द न सुकृती, व्रती न योगी, पर किस अघ से हुए हाय ! ऐसे दुख-भोगी? क्यों हैं हम यों विवश, अकिंचन, दुर्बल, रोगी? दयाधाम हे राम ! दया क्या इधर न होगी ? ।।१।। देव ! तुम्हारे सिवा आज हम किसे पुकारें? तुम्हीं बता दो हमें कि कैसे धीरज धारें? किस […]

जय भारत/मैथिलीशरण गुप्त

निवेदन अर्द्ध शताब्दि होने आई, जब मैंने ‘जयद्रथ-वध’ का लिखना प्रारम्भ किया था। उसके पश्चात् भी बहुत दिनों तक महाभारत के भिन्न-भिन्न प्रसंगों पर मैंने अनेक रचनाएँ कीं। उन्हें लेकर कौरव-पाण्डवों की मूल कथा लिखने की बात भी मन में आती रही परन्तु उस प्रयास के पूरे होने में सन्देह रहने से वैसा उत्साह न […]

साकेत निवेदन/मैथिलीशरण गुप्त

राम, तुम्हारा चरित स्वयं ही काव्य है। कोई कवि बन जाय, सहज संभाव्य है। समर्पण पितः, आज उसको हुए अष्टाविंशति वर्ष, दीपावली – प्रकाश में जब तुम गए सहर्ष। भूल गए बहु दुःख-सुख, निरानंद-आनंद; शैशव में तुमसे सुने याद रहे ये छंद- “हम चाकर रघुवीर के, पटौ लिखौ दरबार; अब तुलसी का होहिंगे नर के […]

साकेत प्रथम सर्ग/मैथिलीशरण गुप्त

अयि दयामयि देवि, सुखदे, सारदे, इधर भी निज वरद-पाणि पसारदे। दास की यह देह-तंत्री तार दे, रोम-तारों में नई झंकार दे। बैठ मानस-हंस पर कि सनाथ हो, भार-वाही कंठ-केकी साथ हो। चल अयोध्या के लिए सज साज तू, मां, मुझे कृतकृत्य कर दे आज तू। स्वर्ग से भी आज भूतल बढ़ गया, भाग्यभास्कर उदयगिरि पर […]

साकेत द्वितीय सर्ग/मैथिलीशरण गुप्त

लेखनी, अब किस लिए विलम्ब? बोल,-जय भारति, जय जगदम्ब। प्रकट जिसका यों हुआ प्रभात, देख अब तू उस दिन की रात। धरा पर धर्मादर्श-निकेत, धन्य है स्वर्ग-सदृश साकेत। बढ़े क्यों आज न हर्षोद्रेक? राम का कल होगा अभिषेक। दशों दिक्पालों के गुणकेन्द्र, धन्य हैं दशरथ मही-महेन्द्र। त्रिवेणी-तुल्य रानियाँ तीन, बहाती सुखप्रवाह नवीन। मोद का आज […]

साकेत तृतीय सर्ग/मैथिलीशरण गुप्त

जहाँ अभिषेक-अम्बुद छा रहे थे, मयूरों-से सभी मुद पा रहे थे, वहाँ परिणाम में पत्थर पड़े यों, खड़े ही रह गये सब थे खड़े ज्यों। करें कब क्या, इसे बस राम जानें, वही अपने अलौकिक काम जानें। कहाँ है कल्पने! तू देख आकर, स्वयं ही सत्य हो यह गीत गाकर। बिदा होकर प्रिया से वीर […]

साकेत चतुर्थ सर्ग/मैथिलीशरण गुप्त

करुणा-कंजारण्य रवे! गुण-रत्नाकर, आदि-कवे! कविता-पितः! कृपा वर दो, भाव राशि मुझ में भर दो। चढ़ कर मंजु मनोरथ में, आकर रम्य राज-पथ में, दर्शन करूँ तपोवन का, इष्ट यही है इस जन का। सुख से सद्यः स्नान किये, पीताम्बर परिधान किये, पवित्रता में पगी हुई, देवार्चन में लगी हुई, मूर्तिमयी ममता-माया, कौशल्या कोमल-काया, थीं अतिशय […]

साकेत पंचम सर्ग/मैथिलीशरण गुप्त

वनदेवीगण, आज कौन सा पर्व है, जिस पर इतना हर्ष और यह गर्व है? जाना, जाना, आज राम वन आ रहे; इसी लिए सुख-साज सजाये जा रहे। तपस्वियों के योग्य वस्तुओं से सजा, फहराये निज भानु-मूर्तिवाली ध्वजा, मुख्य राजरथ देख समागत सामने, गुरु को पुनः प्रणाम किया श्रीराम ने। प्रभु-मस्तक से गये जहाँ गुरु-पद छुए, […]