कविता

अब जूता मेरा, मेरे बेटे के पैर में आने लगा/देवेंद्र जेठवानी

अब जूता मेरा, मेरे बेटे के पैर में आने लगा” अब जूता मेरा, मेरे बेटे के पैर में आने लगा,          अब हर बात पर, वो मुझे समझाने लगा, ईमानदारी से जिया जीवन, न किया कभी दगा,         सबको समझा अपना, क्या पराया, क्या सगा, कल तक जो जान था, घर की,             अब वो सबको सताने लगा, […]

तू थक्कर यूँ न बैठ/देवेंद्र जेठवानी

कठिनाईयाँ हैं बहुत, है पथरीला रास्ता, तू थककर यूँ न बैठ, है तुझको रब का वास्ता, चुनौतियाँ का तो काम है, वो आती ही जाएँगी, मंज़िल को तेरी वो, और भी कठिन बनाएँगी, “बलशाली” है तू बहुत, इस बात को तू जान ले, तू झुका सकता है, इस आसमाँ को भी, ग़र तू जो इक […]

जीवन चक्र/देवेंद्र जेठवानी

छूट जाएगी सब यहीं नौकरी-चाकरी, ख़त्म यहीं सब व्यापार होगा, शमशान ही होगा अंतिम मंज़िल तेरी, बस मृत्यु ही जीवन का सार होगा, तेरा ये रुतबा, तेरी ये सारी रसूखदारी, बाक़ी न ही कोई भंडार होगा, टूटेगी जब ये साँसों की माला, इसका फ़िर न कोई उपचार होगा, यही होता आया है, यही होता आएगा, […]

जलन की देवी/ शुचि ‘भवि’

वह टूट रही थी भीतर-भीतर और इस टूटन को छुपाने उल्टी-सीधी लकीरें खिंचती रहती थीं हर एक उसे अपना प्रतिद्वंदी दिखता था अब वह नक़्ल भी करने लगी थी हर किसी की हर बात की,,, मनगढ़ंत कहानियाँ बनाती स्वयं को सर्वश्रेष्ठ दर्शाती,,, बेसुरी बीन की तरह बजना उसे लुभाता था उसे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता […]

गूँगे को मीठा मिल जाये/डॉ प्रेमलता त्रिपाठी

गूँगे को मीठा मिल जाये, स्वाद  नहीं कहने में आये । आज बहुत ही खुश हूँ प्रीतम,तुम मेरे सपने में आये।  हीरे माणिक शब्द सजाकर,  तुम से पाया आँचल में । बिछुड़े थे हम कहाँ तुम्हारे , करुणा बहती  काजल में । आँख ढरे सुरमा सुषमा से,बूँद जहाँ गलने में आये। गूँगे को मीठा मिल […]

निखर रही है आज कौमुदी/डॉ.प्रेमलता त्रिपाठी

निखर रही है आज कौमुदी, चंद्र पूर्णिमा मोहे तन मन । सुधबुध खोये निशा बावरी, सरस हुआ वसुधा का आँगन । छाया यौवन लहर लहर पर, खोल सखे निदियारी अँखियाँ। सरस मोहनी  छेड़़ रागिनी, हंस  युगल  की प्यारी बतियाँ । नील गगन है मौन साधता,   शाख शाख तन झूमे कानन । सरस हुआ वसुधा का […]

पनघट घट पनिहारी/डॉ.प्रेमलता त्रिपाठी

चैत चली पछुआ अँगनाई,पनघट घट पनिहारी  । खड़ी दुपहरी मन भरमावे,गीत हुए महुआरी ।  ———-गीत हुए महुआरी  ———- काँधे घड़िला शीश धरे पट, डगर मगर कटि बाला । राह निहारे प्यारी गइया, भामिनि हाथ निवाला ।  लाज लसे लोचनि रति हौले,पग झांझर झनकारी । ———-गीत हुए महुआरी  ———– रैन दिवस घड़ि पहर न जाने, जीवट […]

लहर लहर तट रहा झकोरे/डॉ. प्रेमलता त्रिपाठी

लहर लहर तट रहा झकोरे, घूम रहा तूफान निराला । घूम रहा तूफान —– फँसा बटोही नगर डगर तक बना हुआ हैवान निराला । बना हुआ हैवान—- विफर पड़ी आक्रोशित लहरें दिव्य साधना नित होअर्चन । जनधन की भारी है  चिंता, त्राहि मचाये ये परिवर्तन । भृकुटि तानकर खड़ी आपदा, लेना है  संज्ञान निराला । […]

मेघदूत यायावर लेकर/डॉ प्रेमलता त्रिपाठी 

मेघदूत यायावर लेकर , खुशियों का संदेश। शृंग पार से आया न्यासी, अमित लगे परिवेश । श्वेत-श्याम में उलझे नैना, कजरी के  शृंगार । चहुँदिक डोले बादल छौने, क्या मधुबन क्या थार । दूब दूब पर मोती मानिक, भरे धरा के  गोद, पाकर आँचल को हुलसाये,  अम्बर से सित धार । उमड़ घुमड़ नभ से […]

स्वाभिमान है हिन्दी/डॉ. प्रेमलता त्रिपाठी

 पुण्य पंथ परमार्थ सनातन,सदा सुसज्जित देश । हिन्दी ही मंथन चिंतन में, करिए सदा निवेश भृगु पराशर व्यास अंगिरा,शतानंद   सत चित्र ।  ऋषि पुलस्त्य अगस्त्य सहित, नारद विश्वामित्र । ऋषि समग्र आशीष कृपा से, पूर्ण शुद्ध परिवेश।  पुण्य पंथ परमार्थ सनातन,सदा सुसज्जित देश । हिन्दी का विस्तार जहाँ से,भरत भूमि है धन्य । परम […]