कविता

बंदर मामा/भाऊराव महंत

कभी-कभी तो बंदर मामा, खुद को जतलाने विद्वान। अजब-गजब का ड्रामा करते, और मचाते हैं तूफान। एक रोज ज्ञानी बनने का, हुआ उन्हें था भूत सवार। इसीलिए वे पकड़ हाथ में, बैठ गए पढ़ने अखबार। जहाँ भीड़ थी जानवरों की, बैठे वहीं पालथी मार। और लगाकर काला चश्मा, हुए पढ़ाकू से तैयार। लगे जानवर हँसने […]

परीक्षा/भाऊराव महंत

 बच्चों! जिसकी आशंका से, अक्सर सब डरते हैं। कभी न आए, यही कामना, लोग सभी करते हैं।। कोई शेर नहीं है वह तो, कोई भूत नहीं है। जीवन में कोई भी उससे, किन्तु अछूत नहीं है।। लेकिन बच्चों! जिस पर चलती, नहीं हमारी इच्छा। लोग उसे डर-डरकर कहते, आई अरे! परीक्षा।।

सर्दी की सैर/भाऊराव महंत

बिन स्वेटर के घूम रहा था, चूहों का सरदार। और साथ ही जाड़े में थी, मफ़लर की दरकार। भीषण सर्दी में भी उसके, खुले हुए थे कान। जिसके कारण मुश्किल में थी, चूहे जी की जान। थर-थर थर-थर कांप रहे थे, उसके सारे अंग। उड़ा हुआ था उसके पूरे, चेहरे का भी रंग। छोड़ घूमना […]

कौए भाई/भाऊराव महंत

कौए भाई–कौए भाई, तुम जो काले-काले हो। कर्कश बोली होकर भी तुम, कितने भोले-भाले हो।। कोयल तुम्हें समझती अपना, शत्रु बड़ा सबसे भाई। लेकिन उसने कभी न जाना कितनी तुम में करुणाई।। तुम ही तो कोयल के कुल में, नित्य उजाला करते हो। उसके नन्हे-नन्हे बच्चे, खुद जो पाला करते हो।।

है वो फूल जैसी कोमल/देवेंद्र जेठवानी

है वो फूल जैसी कोमल, बेहद ख़ूबसूरत और महकदाऱ, कि, हम तो सोच भी नहीं सकते, कि यहाँ तो हजारों कतार में हैं, हम जैसे हैं कई, जो हैं उनकी क़ातिल अदाओं से घायल, लेकिन फ़िर भी उनके दीदार-ए-हुस्न के इंतज़ार में हैं, इक अरसे से लगे हैं जितने भी, हैं वो पूरी शिद्दत लिये […]

चिंगारी बन गई है आग/देवेंद्र जेठवानी

चिंगारी बन गई है आग, फ़िर भी कहीं कोई धुँआ ही नहीं है, लगी है ये आग कैसी कि, उठा कहीं कोई धुँआ ही नहीं है, जलकर खाक हो गई मिल्क़ियत सारी, बचा कुछ भी नहीं, फ़िर भी कुछ रायचंदों की मानें तो ख़ास कुछ हुआ ही नहीं है पानी की प्यास बुझाने को तो, […]

मेरी माँ/देवेंद्र जेठवानी

वो लगाकर मुझको गले, मेरी सारी नज़र उतार देती थी, दुनिया के बाकी सारे रिश्ते थे मतलबी, माँ बस इक तू ही तो निस्वार्थ प्यार देती थी, वो चूमकर मेरा माथा, मेरी सोई हुई किस्मत सुधार देती थी, वो दुनिया भर की असीम खुशियाँ, मुझपर वार देती थी, जब भी कभी मायूस होता था कभी, […]

हिसाब से/जेवेंद्र जेठवानी

आज का ज़माना तो बदल ही रहा है, अपने हिसाब से, लेकिन लोगों के भाव बदल रहे हैं, वक़्त के हिसाब से, दोस्त, नातेदार, भाई, सब के सब रिश्ते हैं बस नाम के, अबके जो बनायें रिश्ते, बहुत सोच समझकर हिसाब से, आजकल के लोग अगर किसी से बात भी करते हैं तो, वो भी […]

सुविधा में हैं, दुविधा में हैं/देवेंद्र जेठवानी

भ्रष्टाचार करने वाले सब नेता, बेशुमार सुविधा में हैं, चोर-उचक्के, घोटालेबाज, सब के सब सुविधा में हैं, जो झूठ बोले, चमचागिरी करें, वो भरपूर सुविधा में हैं, जो मुँह पर सच्ची बात कहें, हर वो शख़्स दुविधा में है, दावत जिसे खाने को मिले स्वादिष्ट, वो मेहमान सुविधा में हैं, जिसके हों 10-12 साले-साली, वो […]

अब तो न नींद और न ही चैन है/देवेंद्र जेठवानी

अब तो न नींद और न ही चैन है, दीदार को तेरे तरस गए, ये नैन हैं, वो पक्षियों का चहचहाना, वो भवरों का मंडराना, अब कुछ नहीं रहा, तेरे चले जाने के बाद, सुनहरी धूप के साथ सूरज का निकलना, मधुर आवाज़ में कोयल का गाना, पत्तों का जोश के साथ तड़तड़ाना, अब कुछ […]