क़िस्से में रहती है/ग़ज़ल/रचना निर्मल

लेखक

  • रचना निर्मल
    जन्मतिथि - 05 अगस्त 1969 जन्म स्थान - पंजाब (जालंधर)
    शिक्षा - स्नातकोत्तर
    प्रकाशन- 5 साझा संग्रह
    उल्लेखनीय सम्मान/पुरस्कार महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कार
    संप्रति - प्रवक्ता ( राजनीति विज्ञान)
    संपर्क - 202/A 3rd floor Arjun Nagar

    View all posts
ख़यालों की बना कर डोर हर क़िस्से में रहती है 
तमन्ना हर घड़ी इस दिल को उकसाने में रहती है

गुज़र कर हर घड़ी माज़ी के अफ़्साने में रहती है
वो आप को हर वक़्त दुहराने में रहती है

कहाँ उसको दिखाई देगा अपना चाक पैराहन
जो बस हर वक़्त उलझी ज़ुल्फ़ें सुलझाने में रहती है

यही सब सोच कर उम्मीद को ज़िंदा रखा दिल में 
सहर की आँच भी कुछ देर तो तारे में रहती है

भला इस्लाह उसकी काम क्या आएगी अपने जो 
सुलझती बात को भी यार उलझाने में रहती है

तू माने या न माने पर हक़ीक़त है यही “निर्मल”
समझ अच्छे बुरे की उसके हर बंदे में रहती है
क़िस्से में रहती है/ग़ज़ल/रचना निर्मल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *