लेखक
-
View all postsरचना निर्मल
जन्मतिथि - 05 अगस्त 1969 जन्म स्थान - पंजाब (जालंधर)
शिक्षा - स्नातकोत्तर
प्रकाशन- 5 साझा संग्रह
उल्लेखनीय सम्मान/पुरस्कार महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कार
संप्रति - प्रवक्ता ( राजनीति विज्ञान)
संपर्क - 202/A 3rd floor Arjun Nagar
रूह अपनी न हुई जिस्म भी अपना न हुआ काट दी उम्र जहाँ वो भी हमारा न हुआ मिल गईं ख़ाक में सब आसमाँ उनका न हुआ जिन पतंगों का तेरे शह्र में जाना न हुआ घर का हर शख़्स मिलनसार था पर जाने क्यों बात जिससे मैं कहूँ मन की वो रिश्ता न हुआ पूछती रहतीं हैं ख़ामोश निगाहें मुझसे क्यों मेरी आँखों का सपना कभी तेरा न हुआ आँखों ने ख़्वाबों की चुपचाप मिटा दी हस्ती ज़ह्र की सोच प जब दिल को भरोसा न हुआ ख़ूब मसरूफ़ रखा काम में ख़ुद को "निर्मल" दूर दिल फिर भी सितमकेश से अपना न हुआ
रूह अपनी न हुई जिस्म भी अपना न हुआ/ग़ज़ल/रचना निर्मल
