लेखक
-
View all postsनिराली ठोरियामोरबी, गुजरातफ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
नदियों की कल-कल धारा में,
जीवन का संगीत बसा है,
पर्वत की ऊँची चोटियों पर,
सदियों का इतिहास लिखा है।
प्रकृति माँ की गोद “निराली”,
प्रेम लुटाती हर पल है,
बिन कुछ माँगे देती रहती,
कितनी सरल, कितनी निर्मल है।
आओ मिलकर प्रण ये लें,
हरियाली का मान करेंगे,
एक नहीं, सौ वृक्ष लगाकर,
धरती का सम्मान करेंगे।
जब प्रकृति मुस्कुराएगी,
जीवन भी मुस्काएगा,
हरा-भरा यह सुंदर जग,
आने वाला कल बनाएगा।
जब प्रकृति मुस्कुराएगी/कविता/निराली ठोरिया
