लेखक
-
View all postsनिराली ठोरियामोरबी, गुजरातफ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
हर मौसम हमेशा एक-सा नहीं रहता,
वक़्त किसी के लिए ठहरा नहीं रहता।
जो छूट गया, उसे किस्मत के हवाले कर,
क्योंकि हर दर्द हमेशा दिल के पास नहीं रहता।
कुछ रास्ते मंज़िल से ज़्यादा सिखा जाते हैं,
कुछ अजनबी भी जीने की वजह दे जाते हैं।
बस इतनी-सी बात याद रखना ऐ दिल,
अँधेरे कितने भी हों, सवेरे से वह हार ही जाते हैं।
ज़िंदगी अभी बाकी है/कविता/निराली ठोरिया
