Year: 2024

मेरी आदतों में शुमार है/गज़ल/संजीव प्रभाकर

तहे-दिल तलक तुझे थाहना, मेरी आदतों में शुमार है, तुझे बेपनाह यूँ चाहना, मेरी आदतों में शुमार है। मेरी बात पर तुझे हो यक़ीं कि न हो यक़ीं मेरे हमनशीं, उसे हर्फ़ हर्फ़ निबाहना मेरी आदतों में शुमार है। जो कहा करूँ वो किया करूँ जो नहीं करूँ तो मैं चुप रहूँ, मुझे नापसंद उलाहना […]

जो  हुई ख़ता  तो ख़ता रहे/गज़ल/संजीव प्रभाकर

तेरी हर ख़ुशी  का ख़याल हो, तेरी बेबसी का पता रहे, मेरे प्यार को तू ख़ता कहे ,जो  हुई ख़ता  तो ख़ता रहे। तेरा लफ़्ज़ लफ़्ज़ रुबाई है,तेरी गुफ़्तगू है ग़ज़ल मेरी, मेरी नज़्म को तू क़ता कहे, जो क़ता कहे तो क़ता रहे। मेरी चुप्पियों का असर मुझे यूँ तो मुश्किलों से बचा गया, […]

अपने पैरों पे जो खड़ा होगा/गज़ल/संजीव प्रभाकर

अपने पैरों पे जो खड़ा होगा, उसका क़द हर जगह बड़ा होगा। वक़्त के साथ जो न बदला वो, धूल खाता हुआ पड़ा होगा। मशवरा सब सहीह, बेजा है, कोई ज़िद पे अगर अड़ा होगा। हार उसकी हुई, तअज़्ज़ुब है! अपने लोगों से ही लड़ा होगा। आ रहीं आहटें क़यामत की, पाप का भर गया […]

काश! तुम समझ पाते!/गज़ल/संजीव प्रभाकर

असलियत मेरी पूरी, काश! तुम समझ पाते, यार! मेरी मज़बूरी, काश! तुम समझ पाते! मुझ पे हक़ जताने की, खामुशी मेरी तुमको, दे रही थी मंजूरी, काश! तुम समझ पाते! डबडबाई आँखों ने, थरथराये होठों से, बात जो न की पूरी, काश! तुम समझ पाते! वज़्ह क्या रही होगी, लाख कोशिशों पर भी, ज्यों की […]

तुझे हो यक़ीं न हो यक़ीं/गज़ल/संजीव प्रभाकर

मुझे और कोई नहीं है डर, तुझे हो यक़ीं न हो यक़ीं, मैं जो चुप हूँ तो तुझे सोचकर, तुझे हो यक़ीं कि न हो यक़ीं । तू ने जिस जगह पे कहा मुझे, “न तू याद कर न तू याद आ”, मैं खड़ा रहा वहीं उम्रभर, तुझे हो यक़ीं कि न हो यक़ीं। तू […]

मय की तलाश में हूँ/गज़ल/संजीव प्रभाकर

जिस एक में मैं जिस एक में तू उस एक- मय की तलाश में हूँ, जो एक मुझ में जो एक तुझ में उस एक शय की तलाश में हूँ। न लग्न की मैं तलाश में हूँ न जुस्तजू है कोई महूरत, न मैं रहूँ मैं न तू रहे तू उसी समय की तलाश में […]

तेरी याद जो घर आती है/डॉ. कविता विकास

शाम ढलते ही तेरी याद जो घर आती है एक ख़ामोशी मेरे दिल में उतर आती है   ज़िंदगी कब किसे मिलती है मुकम्मल यारो कुछ न कुछ इसमें कमी सबको नज़र आती है   आँसुओं का ये समंदर है उमड़ पड़ता, जब तेरी यादों की वो तूफ़ानी लहर आती है   टूट जाती हूँ […]

एक कड़वा सच ये भी/अनिरुद्ध पाण्डेय

धीरे – धीरे सब कुछ बदल रहा है, ये दुनियां एक नई रूप ले रही है और इस बदलती दौर में प्रेम ने तो अपना सहचर ही बदल लिया, अत्यंत सुंदर और अपने इस वशीकरण के रूप से आज की युवा पीढ़ी को आकर्षित कर रही है। कितने ही हास्यस्पद की बात है की इस […]

इतिहास की कल्पना/विष्णुकान्त उपाध्याय

इतिहास (पु०), इति+ह+ आस (अस् धातु लिट् लकार, अन्य पुं०), इतिहास (परंपरा से प्राप्त उपाख्यान समूह) धर्मार्थकाममोक्षाणामुपदेश समन्वितं पूर्ववतं कथायुक्त मितिहासं प्रचक्षते (वीरगाथा) * जैसे की महाभारत (ऐतिहासिक साक्ष्य परंपरा, जिसको. पौराणिक एवं प्रमाण मानते हैं। – लोगों में एक धारणा सी फैली हुई है। कि भारत वर्ष के साहित्य में ऐतिहासिक ग्रंथों का अस्तित्व […]

दोहा/डॉ. बिपिन पाण्डेय

लोभी ढोंगी लालची,झूठे चोर लबार। बन बैठे जनतंत्र के ,सारे पहरेदार।।1 सूरज कहता मैं हरूँ,धरती का अँधियार। मुझको नहीं पसंद है,जुगनू का किरदार।। 2 गाँवों में खंभे गड़े ,खिंचे हुए हैं तार। बिल आते बिजली नहीं,किससे करें गुहार।।3 चेहरे पर मासूमियत, दिल में है तूफ़ान। अपना हक़ है माँगता,हर मज़दूर किसान।।4 मिलती है सम्मान निधि,नहीं […]