Year: 2023

किंगकांग हो तुम गामा हो/दिलजीत सिंह रील

किंगकांग हो तुम गामा हो । आदमी नहीं पैजामा हो।। बच्चे भूखे रोटी दो ना । तुम कैसे चंदा मामा हो।। कोई कृष्ण नहीं कलयुग में । तुम भी तो कहां सुदामा हो।। अब छोड़ो भी आवारा पन । तुम भटके अश्वत्थामा हो ।। हम धन्य हुए हैं कलयुग में । तुम कितने अच्छे मामा […]

नभ पर फूल सितारे अब खिलते नहीं मियां/दिलजीत सिंह रील

नभ पर फूल सितारे अब खिलते नहीं मियां । क्यों रंग बहारों के भी घुलते। नहीं मियां ।। गन्नों। से। भी। मीठे। रिश्तों में गांठ पड़ी । गांठ। गांठ। में। खोजा वो मिलते नहीं मियां।। पोशाकें सिलते हैं। जो दर्जी। कुदरत। की । क्यों इंसां की। पोशाकें। सिलते। नहीं मियां ।। इश्क का समन्दर है […]

कुछ ऐसे हालात करें/दिलजीत सिंह रील

कुछ ऐसे हालात करें । दिल से दिल की बात करें।। महकी महकी जुल्फों में । रंग रंगीली रात। करें ।। अनहोनी तो होनी है । कुछ मीठे आघात करें।। सुर्ख दहकते अधरों पर । चुंबन की बरसात करें।। जगती के हर लम्हे को । खुशियों की बारात करें।। आने वाले लम्हों को। बचपन के […]

दर्द बिछाया ग़म को ओढ़ा भूख रखी सिरहाने/दिलजीत सिंह रील

दर्द बिछाया ग़म को ओढ़ा भूख रखी सिरहाने । खुशहाली के सपने देखें हम भी क्या दीवाने ।। हम गरीबों की अब इज्जत कहां रही इस दुनियां में। हमको सभी बराबर लगते मंदिर हों या थाने।। वही अकेला नहीं है मुजरिम दुनियां की भीड़ में । हर शख्स यहां पर मुजरिम है जाने या अनजाने […]

दिल में इक शहर बसाया है आपकी खातिर/दिलजीत सिंह रील

दिल में इक शहर बसाया है आपकी खातिर । उसमें फिर प्यार जगाया है आपकी खातिर।। इस झिलमिलाती चांदनी मे डूब कर कोई । आपके नूर से नहाया है आपकी खातिर।। मेरा दीन मेरा ईमान मेरा इश्क है । दिलो जां सबकुछ लुटाया है आपकी खातिर।। फिर मिलेंगे आपने कहा थाजिस जगह वहीं। ये सिर […]

कुण्डलियां ‘ठकुरेला’ कविराय/त्रिलोक सिंह ठकुरेला

सोना तपता आग में, और निखरता रूप। कभी न रुकते साहसी, छाया हो या धूप।। छाया हो या धूप, बहुत सी बाधा आयें। कभी न बनें अधीर, नहीं मन में घबरायें। ‘ठकुरेला’ कविराय, दुखों से कभी न रोना। निखरे सहकर कष्ट, आदमी हो या सोना।। *** चलते चलते एक दिन, तट पर लगती नाव। मिल […]

याद बहुत आई मुझे, जब पीपल की छाँव/डॉ कृष्णकुमार नाज़

याद बहुत आई मुझे, जब पीपल की छाँव । सारे  बंधन  तोड़कर,  पहुँचा  अपने  गाँव ।।-1 इच्छाओं ने जब धरा, आशाओं  का  रूप। साँस-साँस सूरज उगे, पग-पग फैली धूप।।-2 या तो यह अभिशाप है, या कोई  वरदान। पलकों पर आँसू सजे, होंठों पर मुस्कान।।-3 बदल गई कुछ इस तरह नये जगत की चाल। सच्चाई   निर्धन   […]

सारा जग रोशन हुआ, रात हुई गुलजार/बिनोदानंद झा

कई मर्ज की है दवा, अपनेपन का भाव। खुश रहना जो चाहते, सबसे रखें लगाव।।-1 मां तुलसी-सी पूज्य हैं, पिता बरगदी छांव। भाव-करों से रोज ही, पूजें उनके पांव।।-2 सारा जग रोशन हुआ, रात हुई गुलजार। एक दीप के सामने, गया अंधेरा हार।।-3 एक झोपड़ी तोड़कर, महल बनाते चार। करते हैं भू माफिया, कपटी कारोबार।।-4 […]

जीवन भर करते रहे, सिर्फ़ एक ही काम/ गोविन्द सेन

बजा रहे हैं झुनझुना, जुटा रहे हैं भीड़ । अपने महलों के लिए, हाथी तोड़े नीड़ ।।-1 मित्र किताबों ने किया, दूर बहुत अवसाद । रद्दी  में  तुल  जाएँगी,   लेकिन  मेरे  बाद ।।-2 तन पर जितने दाग हैं, उनको तमगे मान । ये तमगे ही आजकल, दिलवाते सम्मान ।।-3 अपना दामन मत बचा, लगने दे […]

दोहा लिखना मेरा शौक नहीं, ज़िम्मेदारी है-जय चक्रवती

(समकालीन दोहे की दिशा और दशा के विभिन्न पहलुओं को लेकर गत दिनों सुपरिचित दोहाकार जय चक्रवर्ती से चर्चित दोहाकार शिवकुमार दीपक ने लंबी बात–चीत की। प्रस्तुत हैं उस बात–चीत के प्रमुख अंश) शिवकुमार दीपक : सर आप देश के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ दोहाकार हैं, आप दोहे का उद्भव कहाँ से और कब से मानते हैं […]