Month: सितम्बर 2023

बिगड़ गया   पर्यावरण/डॉ मंजु गुप्ता

बिगड़ गया   पर्यावरण , उठने लगे सवाल। मानव के निज स्वार्थ से, प्रकृति हुई बेहाल।।-1 जब से जंगल कट रहे , ऋतुएँ  हैं बेजान। बीमारी, सूखा  सदा , बुला रहा  इंसान।।-2 दूषित पर्यावरण का , नर खुद  जिम्मेदार। बुला रहा बीमारियाँ  , मानवता  बेजार।।-3 छेद हुआ ओजोन में, बढ़ा सूर्य का ताप। जीव जंतु भी […]

माँ  है  तो  परिवार में/गाफिल स्वामी

माँ  है  तो  परिवार में, खुशियाँ और मिठास । बिन माँ के परिजन कभी, बैठ सके ना पास ।।-1 माँ की ममता प्यार का, है  विशाल  संसार । लिख ना पाया आज तक, कोई रचनाकार ।।-2 जन जीवन औ जगत का, है ये अटल विधान । करनी  का  फल  एक  दिन, पाता  हर  इंसान ।।-3 […]

पानी तेरे नाम है/सुशील सरित

पानी तेरे नाम है, कितने-कितने रूप। जहां नज़र डाली मिले, सारे रूप अनूप।।-1 है औषधि सम शुद्ध जल, तन को करे निरोग। हो अशुद्ध तो जल यही, दे कितने ही रोग।।-2 पानी  जमकर जब गिरे, बने वो ओला मीत। गिरकर जमता तो बरफ, कहें उसे यह रीत।।-3 पानी हो यदि फूल पर, कहलाता वह ओस। […]

ठहर न पाया किंतु मैं/याद राम शर्मा

अंदर सौम्य स्वभाव का,जब विस्तृत आकाश । तब  रिश्तों  में धुंध को, करता  कौन  तलाश ।।-1 गरज-भाव ने जब किया, छल-बल को स्वीकार । तब  अतिवादी  सोच  का, हुआ  और  विस्तार ।।-2 मैंने तो सच ही कहा, लगा मुझे  जो  ठीक । ठहर न पाया किंतु मैं, अपनों के नजदीक ।।-3 असतभाव,अतिवाद की, हुई धार […]

जागा  लाखों करवटें/नरेश शांडिल्य

जागा  लाखों करवटें, भीगा अश्क हज़ार। तब जा कर मैंने किए, काग़ज काले चार।।1 छोटा हूँ तो क्या हुआ, जैसे आँसू एक। सागर जैसा स्वाद है, तू चखकर तो देख।।2 मैं ख़ुश हूँ औज़ार बन, तू ही बन हथियार। वक़्त करेगा फ़ैसला, कौन हुआ बेकार।।3 तू पत्थर की ऐंठ है, मैं पानी की लोच। तेरी […]

अब न बनारस की सुबह अब न अवध की शाम/भारतेन्दु मिश्र

अब न बनारस की सुबह अब न अवध की शाम। राजनीति करने लगी सड़कों पर व्यायाम।1। कैची के दो फल हुए नेता अफ़सर एक।       प्रजातंत्र की ओढ़नी रहे काटकर फेंक।2। काट बरगदों की जड़ें करते हैं उद्योग। गमलों में बोने लगे बौनेपन को लोग।3। यह जहरीली बावड़ी इसमें पलते नाग। खेला करते थे यहां हिलमिल […]

वृक्ष कहें कुछ आपसे/बृंदावन राय सरल

वृक्ष कहें कुछ आपसे, हमें न कांटों व्यर्थ । वरना होगा एक दिन, सच में बड़ा अनर्थ ।।-1 कायनात छोटी लगे, ऐसा  अपना  प्यार । मुठ्ठी भर आकाश है, दो  डग  है  संसार ।।-2 जग संदेशा दे रही, कोयल की  हर  कूक । सबसे मिलिए प्रेम से, करिऐ नेक  सुलूक ।।-3 आँसू पीकर जी रहा,इस […]

शायद अब  ये  हो  गई/कुँवर कुसुमेश

शायद अब  ये  हो  गई, वर्तमान  की  शान । फोटो खिंचवा लीजिए, जब भी करिए दान ।।-1 संविधान की दृष्टि में,सब हैं एक समान । चाहे निर्धन व्यक्ति हो, या कोई धनवान ।।-2 अगर चाहते आप हैं, सुख जीवन पर्यन्त । तो नेता बन जाइये, या फिर  साधू-सन्त ।।-3 राम तुम्हारी भी रही,  लीला  अपरंपार […]

मन्दिर से  लेकर चले/डॉ. नलिन

मन्दिर से  लेकर चले , जीने  का  वरदान । आकर वाहन से भिड़े , गये वहीं पर प्राण ।।-1 दादी , नानी के  फले , आधे  ही  आशीष । दूध कहीं मिलता नहीं , पूत हुए दस-बीस ।।-2 श्रद्धा से था खा लिया , माथे लगा प्रसाद । अस्पताल पहुंचा दिए , ज़रा देर के […]

टीवी  ही  माता-पिता/दिनेश रस्तोगी

टीवी  ही  माता-पिता, मोबाइल  गुरु  ज्ञान । नए कपोतों  को मिली,भटकन भरी उड़ान ॥-1 निष्ठाएँ  गिरवीं  हुईं,   कुंठित  है  विश्वास । प्रतिभा को करना पड़ा,आजीवन उपवास ॥-2 शोर,धुआँ,उलझन,घुटन, भीड़,जाम, हड़ताल । महानगर  ढोते  रहे ,    हम  यूँ  सालों  साल ॥-3 सजल नयन को देखकर,बोला खारा सिंधु । मुझसे अधिक विराट हैं, तेरे  ये  जलविंदु ॥-4 […]