Month: सितम्बर 2023

चिड़िया / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

घर में आती जाती चिड़िया । सबके मन को भाती चिड़िया ।। तिनके लेकर नीड़ बनाती , अपना घर परिवार सजाती , दाने चुन चुन लाती चिड़िया । सबके मन को भाती चिड़िया ।। सुबह सुबह जल्दी जग जाती , मीठे स्वर में गाना गाती , हर दिन सुख बरसाती चिड़िया । सबके मन को […]

वर्षा आई / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

रिमझिम रिमझिम वर्षा आई। ठण्डी हवा बही सुखदाई ।। बाहर निकला मेंढक गाता, उसके पास नहीं था छाता, सर पर बूँदें पड़ी दनादन तब घर में लौटा शर्माता, उसकी माँ ने डाँट लगाई। रिमझिम रिमझिम वर्षा आई ।। पंचम स्वर में कोयल बोली, नाच उठी मोरों की टोली, गधा रंभाया ढेंचू ढेंचू सबको सूझी हँसी […]

अंतरिक्ष की सैर / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

नभ में तारे कई देखकर एक दिन बबलू बोला। अंतरिक्ष की सैर करें, माँ ले आ उड़न खटोला॥ कितने प्यारे लगते हैं ये आसमान के तारे। कौतूहल पैदा करते हैं मन में रोज हमारे॥ झिलमिल झिलमिल करते रहते हर दिन हमें इशारे। रोज भेज देते हैं हम तक किरणों के हरकारे॥ कोई ग्रह तो होगा […]

उपवन के फूल/त्रिलोक सिंह ठकुरेला

हम उपवन के फूल मनोहर सब के मन को भाते। सब के जीवन में आशा किरणें नई जगाते ।। हिलमिल-हिलमिल महकाते हैं मिलकर क्यारी-क्यारी। सदा दूसरों के सुख दें, यह चाहत रही हमारी।। कांटो से घिरने पर भी, सीखा हमने मुस्काना। सारे भेद मिटाकर सीखा सब पर नेह लुटाना॥ तुम भी जीवन जियो फूल सा, […]

राजभाषा:हिन्दी के विषय में विद्वानों के विचार

ब्लॉग🔸 हिन्दी हमारी सांस्कृतिक भावनाओं की संवाहक होने के कारण राष्ट्र को एक सूत्र में बाँधने में समर्थ और राष्ट्रभाषा होने की अधिकारिणी है । – त्रिलोक सिंह ठकुरेला 🔸 राष्ट्रभाषा के बिना आजादी बेकार है। – अवनींद्रकुमार विद्यालंकार 🔸 हिंदी का काम देश का काम है, समूचे राष्ट्रनिर्माण का प्रश्न है। – बाबूराम सक्सेना […]

बाहर पहरा ज्ञान का ,भीतर हरि का वास/दिलजीत सिंह रील

पांव चूम पगडंडियां ,सब को रहीं नवाज़ । जहां कहीं जाती नहीं, सड़कें दूर दराज।। सरल हृदय पगडंडियां, करें पथिक से प्रीत । मंजिल तक पहुंचाएंगी ,बढे चलो दिलजीत।। पापी धर्मी कौन है, भेद न मन में लाए । पगडंडी सद् भाव से, सब का बोझ उठाए।। रमी चरण रज साधु की, पगडंडी के भाल […]

वो आने का वादा कर के ना आई तमाम रात/दिलजीत सिंह रील

वो आने का वादा कर के ना आई तमाम रात । हर आहट पे दर पे आंखें बिछाई तमाम रात।। ये आसमां के चांद तारे हैं साथ मेरे फिर भी । कटती नहीं है काटे ये तन्हाई तमाम रात ।। कुछ लोगों ने अब तो उस में स्टीमर चला दिए हैं। जो रो रो के […]

जगत रेल में चल रहे, भांति भांति के लोग/दिलजीत सिंह रील

खींचे इंजिन राम का, चले जगत की रेल। लाख चुरासी सीट की,कस कर रखे नकेल।। जगत रेल में चल रहे, भांति भांति के लोग। जैसा भाड़ा कोच का, वैसी सुविधा भोग।। चलता इंजिन ऐकला, आपस में कर मेल । डिब्बा डिब्बा जोड़ कर, सरपट दौड़े रेल ।। रेल पटरियों पर चले, जीवन भी इक रेल। […]

बस कुछ दिन और बरस जाए/दिलजीत सिंह रील

यह माना बहुत गिरा है पानी स्थिति भयावह बन जाएगी । बस कुछ दिन और बरस जाए तो अपनी कोठी तन जाएगी ।। दमित नदी की धारा को अब तक घाटों ने बांध रखा था । उफनी बाढ़ यदि इस बारिश में घाट नदी में ठन जाएगी ।। इतना पानी बरसा फिर भी नेता हुए […]

गीत व्यंग्य लय गज़ल गयी/दिलजीत सिंह रील

कितने सारे यार गये । हमको जिन्दा मार गये ।। यार गये जां वार गये । सुख के सब आधार गये।। बसे हुए थे आंखों में । सपनों के संसार गये ।। डोरी थामें रिश्तों की । सारे रिश्ते हार गये ।। प्राणों के कोषालय से । जीवन के उपहार गये ।। वे सब महा […]