हवाएँ उस तरफ़ तूफ़ान लाना चाहती हैं/ग़ज़ल/रचना निर्मल

लेखक

  • रचना निर्मल
    जन्मतिथि - 05 अगस्त 1969 जन्म स्थान - पंजाब (जालंधर)
    शिक्षा - स्नातकोत्तर
    प्रकाशन- 5 साझा संग्रह
    उल्लेखनीय सम्मान/पुरस्कार महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कार
    संप्रति - प्रवक्ता ( राजनीति विज्ञान)
    संपर्क - 202/A 3rd floor Arjun Nagar

    View all posts
हवाएँ उस तरफ़ तूफ़ान लाना चाहती हैं
निगाहें जिस तरफ़ दुनिया बसाना चाहती हैं

मिले ज़ख़्मों को हर सूरत भुलाना चाहती हैं 
ये आँखें लज़्ज़तें उल्फ़त की पाना चाहती हैं

उस आँगन की बता दीवारों को अब क्या कहूँ मैं 
जो चोटें सह के भी रिश्ते निभाना चाहती हैं

जो क़िस्मत के थपेड़ों ने किए थे ख़्वाब फीके
उन्हीं से आँखें ख़ुद को फिर सजाना चाहती हैं 

उदासी से भरी ग़ज़लें लिखो मत और “निर्मल”
कि दिल की धड़कनें अब मुस्कुराना चाहती हैं

हवाएँ उस तरफ़ तूफ़ान लाना चाहती हैं/ग़ज़ल/रचना निर्मल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *