लेखक
-
View all postsविज्ञान व्रत
जन्म-तिथि : 17 अगस्त 1943
जन्म-स्थान : तेड़ा (मेरठ) उ प्र
शिक्षा : M A ललित कला , B Ed , डिप्लोमा -- चित्रकला (राजस्थान)
सम्प्रति : लेखन तथा चित्रकला
प्रकाशित कृतियाँ :
ग़ज़ल संग्रह : बाहर धूप खड़ी है , चुप की आवाज़ , जैसे कोई लौटेगा , तब तक हूँ , मैं जहाँ हूँ , शर्मिन्दा पैमाने थे , किसका चेहरा पहना है , भूल बैठा हूँ जिसे , मेरा चेहरा वापस दो , याद आना चाहता हूँ , लेकिन ग़ायब रौशनदान , मेरे वापस आने तक , रौशनी है आपसे और विज्ञान व्रत : चुने हुए शे'र
दोहा संग्रह : खिड़की भर आकाश
मुझ पर कर दो जादू – टोना
एक नज़र ऐसे देखो ना
इतने दिन में घर आये हो
घर जैसे कुछ देर रहो ना
बादल हो तुम या ख़ुशबू हो
बरसो खुलकर या बिखरो ना
ढूँढ़ न पाया ख़ुद को घर में
छान चुका हूँ कोना – कोना
तुमसे ख़ुद को वापस क्या लूँ
रक्खो अब तुम ही रख लो ना
मुझ पर कर दो जादू – टोना/विज्ञान व्रत
