मज़हब के इस जुनून का बतलायें हाल क्या/ग़ज़ल/प्रेमकिरण

लेखक

  • प्रेमकिरण
    प्रकाशन- 'आग चखकर लीजिए', 'पिनकुशन', 'तिलिस्म टूटेगा' (हिन्दी ग़ज़ल संग्रह), ज़ह्राब (उर्दू ग़ज़ल संग्रह) प्रकाशित। ग़ज़ल एवं कविता के विभिन्न साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित। इनके अतिरिक्त हिन्दी एवं उर्दू की पत्रिकाओं में ग़ज़ल कविता, कहानी, फीचर, साक्षात्कार, पुस्तक समीक्षा, कला समीक्षा, साहित्यिक आलेख प्रकाशित।
    संपादन: समय सुरभि ग़ज़ल विशेषांक ।
    अनुवाद प्रसारण: नेपाली एवं बंगला भाषा में ग़ज़लों का अनुवाद।
    सम्मान: डॉ. मुरलीधर श्रीवास्तव 'शेखर' सम्मान से सम्मानित (2005)। दुष्यंत कुमार शिखर सम्मान से सम्मानित (2006)। शाद अजीमाबादी सम्मान (2007)। बिहार उर्दू अकादमी द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित (2009)
    प्रसारण: दूरदर्शन, आकाशवाणी, पटना के हिन्दी एवं उर्दू विभाग से कविता, कहानी एवं ग़ज़लें प्रसारित तथा अनेक अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में शिरकत ।
    संपर्क: कमला कुंज, गुलज़ारबाग, पटना-800007
    मो. : +91-9334317153
    ई-मेल : premkiran2010@gmail.com

    View all posts

मज़हब के इस जुनून का बतलायें हाल क्या
बोये हुए को काट रहे हैं मलाल क्या

गुलशन लहूलुहान मनाज़िर से भर गया
कुछ वहशियों ने ओढ़ ली इंसा की खाल क्या

बेचैन लग रही हैं समुंदर मेंं मछलियां
कश्ती मेंं नाख़ुदा ने छुपाया है जाल क्या

खेतों मेंं धूल उड़ती नज़र आई चार सू
भारी गुज़रने वाला है हम पर ये साल क्या

ये तो ख़ुदा ही जाने तुझे क्या बतायें हम
उसका जमाल क्याहै और उसका जलाल क्या

मज़हब के इस जुनून का बतलायें हाल क्या/ग़ज़ल/प्रेमकिरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *