लेखक
-
View all postsडा. कृष्णकुमार ‘नाज़’
साहित्यिक गुरु : श्री कृष्णबिहारी 'नूर'
पिता : श्री रामगोपाल वर्मा
जन्मतिथि। : 10 जनवरी, 1961
जन्मस्थान। : ग्राम कूरी रवाना, ज़िला मुरादाबाद (उ.प्र.)
शिक्षा : एम.ए. (समाजशास्त्र, उर्दू व हिंदी), बी.एड., पी-एच.डी. (हिंदी)
संप्रति : शासकीय सेवा से निवृत्तप्रकाशित कृतियाँ :
1. इक्कीसवीं सदी के लिए (ग़ज़ल-संग्रह),1998
2. गुनगुनी धूप (ग़ज़ल-संग्रह), 2002 व 2010
3. मन की सतह पर (गीत-संग्रह), 2003
4. जीवन के परिदृश्य (नाटक-संग्रह), 2010
5. उगा है फिर नया सूरज (ग़ज़ल-संग्रह), 2013 व 2022
6. हिन्दी ग़ज़ल और कृष्णबिहारी ‘नूर’, 2014
7. व्याकरण ग़ज़ल का (2016, 2018 व 2023)
8. नई हवाएँ (ग़ज़ल-संग्रह), 2018
9. साथ तुम्हारे (गीत-संग्रह), 2022
10. दिये से दिया जलाते हुए (ग़ज़ल-संग्रह), 2023
11. प्रश्न शब्दों के नगर में (साक्षात्कार-संग्रह), 2023
12. क़ाफ़िया (नए दृष्टिकोण के साथ तुकांत का प्रयोग) 2023संपादन :
1. दोहों की चौपाल (2010), वाणी प्रकाशन
2. रंग-रंग के फूल (2019), किताबगंज प्रकाशन
3. नवगीत-मंथन (2019), किताबगंज प्रकाशन
4. बालगीत-मंथन (2019), किताबगंज प्रकाशनसंपर्क : 9/3, लक्ष्मी विहार, हिमगिरि कालोनी, काँठ रोड, मुरादाबाद-244105 (उ.प्र).
मोबा. : 99273-76877, 98083-15744
email : kknaaz1@gmail.com
तरफ़दारी नहीं करते कभी हम उन मकानों की
छतें जिनकी हिमायत चाहती हों आसमानों की
ये कालोनी है या बाज़ार है बेरोज़गारों का
जिधर देखो क़तारें ही क़तारें हैं दुकानों की
मुरादाबाद में कारीगरी ढोता हुआ बचपन
लिये फिरता है साँसों में सियाही कारख़ानों की
उगा है फिर नया सूरज, दिशाएँ हो गयीं रोशन
परिंदो! तुम भी अब तैयारियाँ करलो उड़ानों की
तू जिस इंसाफ़ की देवी के आगे गिड़गिड़ाता है
वो तुझको न्याय क्या देगी, न आँखों की, न कानों की
ज़रा-सा वक़्त क्या बदला कि आँखें फेर लीं सबने
लगी रहती थी पहले भीड़ दिनभर क़द्रदानों की
तुम उसको बेवफ़ा ऐ ‘नाज़’ साबित कर न पाओगे
बड़ी लंबी-सी इक फ़हरिस्त है उस पर बहानों की
