लेखक
-
View all postsडा. कृष्णकुमार ‘नाज़’
साहित्यिक गुरु : श्री कृष्णबिहारी 'नूर'
पिता : श्री रामगोपाल वर्मा
जन्मतिथि। : 10 जनवरी, 1961
जन्मस्थान। : ग्राम कूरी रवाना, ज़िला मुरादाबाद (उ.प्र.)
शिक्षा : एम.ए. (समाजशास्त्र, उर्दू व हिंदी), बी.एड., पी-एच.डी. (हिंदी)
संप्रति : शासकीय सेवा से निवृत्तप्रकाशित कृतियाँ :
1. इक्कीसवीं सदी के लिए (ग़ज़ल-संग्रह),1998
2. गुनगुनी धूप (ग़ज़ल-संग्रह), 2002 व 2010
3. मन की सतह पर (गीत-संग्रह), 2003
4. जीवन के परिदृश्य (नाटक-संग्रह), 2010
5. उगा है फिर नया सूरज (ग़ज़ल-संग्रह), 2013 व 2022
6. हिन्दी ग़ज़ल और कृष्णबिहारी ‘नूर’, 2014
7. व्याकरण ग़ज़ल का (2016, 2018 व 2023)
8. नई हवाएँ (ग़ज़ल-संग्रह), 2018
9. साथ तुम्हारे (गीत-संग्रह), 2022
10. दिये से दिया जलाते हुए (ग़ज़ल-संग्रह), 2023
11. प्रश्न शब्दों के नगर में (साक्षात्कार-संग्रह), 2023
12. क़ाफ़िया (नए दृष्टिकोण के साथ तुकांत का प्रयोग) 2023संपादन :
1. दोहों की चौपाल (2010), वाणी प्रकाशन
2. रंग-रंग के फूल (2019), किताबगंज प्रकाशन
3. नवगीत-मंथन (2019), किताबगंज प्रकाशन
4. बालगीत-मंथन (2019), किताबगंज प्रकाशनसंपर्क : 9/3, लक्ष्मी विहार, हिमगिरि कालोनी, काँठ रोड, मुरादाबाद-244105 (उ.प्र).
मोबा. : 99273-76877, 98083-15744
email : kknaaz1@gmail.com
अब किसी घर में न खिड़की है, न रोशनदान है
देखिए कितना डरा-सहमा हुआ इंसान है
ढेर पर बारूद के बैठा हुआ इंसान है
अब उसे अपने पराये की कहाँ पहचान है
उसको दरियाओं के सपने कैसे दे पाएँ सुकून
दूर तक जिसकी नज़र में सिर्फ़ रेगिस्तान है
फ़ासला कितना है पीठ और पेट में मुझसे न पूछ
मेरे घुटनों को मगर इसकी बहुत पहचान है
आँकड़े दुख-दर्द के जिसमें हों, उस फ़ाइल को देख
झूठ को सच में बदलना किस क़दर आसान है
थी कभी अनमोल, लेकिन अब तेरे जाने के बाद
ज़िंदगी फ़ुटपाथ पर बिखरा हुआ सामान है
वह्म भी देता है आने वाले वक़्तों का पता
और फिर कहना ही पड़ता है- समय बलवान है
वासना और प्रेम दोनों में बहुत अंतर है ‘नाज़’
वो समझ पाएगा कैसे, जो अभी नादान है
