जब तक वो अरमान रहा /विज्ञान व्रत
जब तक वो अरमान रहा जीने का सामान रहा दुनिया उसको जान गयी जो ख़ुद से अनजान रहा अपना साथ निभाकर भी वो मुझ पर अहसान रहा साफ़ लिखा था चेहरे पर गूँगा एक बयान रहा लेकिन मंज़िल ग़ायब थी रस्ता तो आसान रहा
जब तक वो अरमान रहा जीने का सामान रहा दुनिया उसको जान गयी जो ख़ुद से अनजान रहा अपना साथ निभाकर भी वो मुझ पर अहसान रहा साफ़ लिखा था चेहरे पर गूँगा एक बयान रहा लेकिन मंज़िल ग़ायब थी रस्ता तो आसान रहा
उनसे नफ़रत है तो है ये अदावत है तो है प्यार करता हूँ उन्हें ये हिमाक़त है तो है मैं बला से कम नहीं वो क़यामत है तो है आग है चारों तरफ़ घर सलामत है तो है दुश्मनों से भी हमें है मुहब्बत है तो है
आपको जब – जब मिला हूँ अजनबी ही क्यों लगा हूँ आपने ही मार डाला आपको ही जी रहा हूँ आप तक पहुँचाएगा जो एक तनहा रास्ता हूँ आप मेरे हो गये हैं इस ख़बर पर मर – मिटा हूँ आप अब मुझमें कहाँ हैं देखता […]
पराए दर्द को सीने में पाल कर देखो। तुम अपनी आंख से आँसू निकाल कर देखो।। पराई आबरू लेने का भेद जानोगे, खुद अपनी शान पै कीचड़ उछाल कर देखो।। न हाथ आएगा फिर जिंदगी का नामोनिशां, तुम अपने अज़्म को अब तो मशाल कर देखो।। खिलौना जानके इंसा को तोड़ने वालो, बस एक लाश […]
विजय दिवस का उत्स निराला। हर सैनिक में भरे उजाला। युद्ध कारगिल हमने जीता , मुँह को किया शत्रु के काला।। उसके सैनिक मारे नौ सौ हमने ऐसा शौर्य संभाला। फहराकर झंडा चोटी पर, पर्व नया हमने रच डाला। युद्ध हुए अब बरसों बीते, सोच पाक की लेकिन हाला।
अश्क हमारे हुए समुन्दर। इतने ग़म के झरने अंदर। किससे कहें दास्तां अपनी बहरे गूंगे अपने दिलवर। आजादी है कहने भर को, पहरे बैठे हैं अब हम पर। महँगाई ने हमें निचोड़ा, जिससे आंखें अपनी हैं तर। पिंजरा कहना झूठ नहीं है, जिसको समझ रहे हैं हम घर।
मुश्किलें बन रहे उड़ानों में। आशियां जो हैं आसमानों में। मुझको गारा बनाके बाँधा है और खुद छुप गए मचानों में। झूट की नाव के सफर में सब, कौन सच बोलता बयानों में। आज दुनिया उसे आकिल माने, आब जो रोक ले ढलानों में। आज खुशियों को खा रहा मौसम, जिंदगी है ग़मों के खानों […]
रिश्ता जुड़ा है खुशबुओं के खानदान से। झरते हैं फूल इसलिए मेरी ज़ुबान से।। जीते हैं वही शान से मरते हैं शान से। गिरते नहीं हैं लोग जो अपनी ज़ुबान से।। लगता नहीं है हुस्न से वो इस जहान का। उतरा है वो जरूर किसी आसमान से।। अपनी जुबान खोलने के कब्ल सोच ले। लौटा […]
नगर में गांव में दर-दर भटकती नौजवानी है। कहीं पांवों में छाले हैं कहीं आंखों में पानी है।। कहां खुशियों के काजल से सँवरना थी सभी आंखें। कहां लोगों की आंखों में ग़मों की राजधानी है।। ग़रीबों के लहू की गंध आती है हवेली से, यही ऊंचे मकानों के महकने की कहानी है।। नहीं है […]
कदरें ज़िंदगानी की अपने हाथ मलती हैं शह् र में फसादोॆं की जब हवायेंचलती हैं आग जब भड़कती है दिल मेंशरपसंदी की बेकुसूर लोगों की बस्तियां ही जलती हैं ज़ह् नियत है बारुदीऔर सोच है आतिश फ्रिक है नई नस्लें आज कैसे पलती हैं बेटियां ग़रीबों की सह रही हैंआये दिन डोलियां पहुंचती हैं अर्थियां […]