इच्छाओं को भूल गया जब/डॉ. वेद मित्र शुक्ल
ऐसा दोस्त! मुकद्दर देखा, प्यासा एक समंदर देखा। दुख ही अंतिम सत्य मिला है, इस-उसका जिसका दर देखा। इच्छाओं को भूल गया जब, खुद में मस्त कलंदर देखा। सैंतालिस तक अच्छा था, अब- घिन आयी जब खद्दर देखा। टी वी औ अखबारों से जो- दूर रहा, सब सुंदर देखा।
