ग़ज़ल

कहाँ तो तय था चिराग़ाँ हर एक घर के लिए/दुष्यंत कुमार

कहाँ तो तय था चिराग़ाँ हर एक घर के लिए कहाँ चिराग़ मयस्सर नहीं शहर के लिए यहाँ दरख़तों के साये में धूप लगती है चलो यहाँ से चलें और उम्र भर के लिए न हो कमीज़ तो पाँओं से पेट ढँक लेंगे ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफ़र के लिए ख़ुदा नहीं न […]

दिल दुखाया है बारहा हमदम/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

दर्द क्यों आपको हुआ हमदम ज़ख़्म इतना बड़ा न था हमदम हमने इस दर्द-ए-ना-रसा में भी दिल दुखाया है बारहा हमदम वो जगह जिस पे मेरा ही हक़ था कौन बैठा है उस जगह हमदम आज बारिश ने कहर ढाया है रो रहा कौन दिल-जला हमदम अब दरकने लगे पहाड़ सभी किसका टूटा है दिल […]

जब से तुझसे हुई मुहब्बत है/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

दिल मेरे बस में अब नहीं दिलबर उस पे तू भी नहीं क़रीं दिलबर जब से तुझसे हुई मुहब्बत है बढ़ गया ख़ुद पे कुछ यक़ीं दिलबर आफ़ताब उसको कह दिया तुमने रूठ बैठे न मह-जबीं दिलबर ख़ूबसूरत हैं फूल गुलशन के तुझसे बढ़कर नहीं हसीं दिलबर लोग जिसके हसीन हैं दिल से हमने देखी […]

जो हवाएँ मुझे बुलाती हैं/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

जो हवाएँ मुझे बुलाती हैं वो तेरा शहर छू के आती हैं जब भी छूतीं बदन हैं फूलों का तितलियाँ गीत गुनगुनाती हैं चाँद की चाँदनी को मल-मल कर मछलियाँ तन को चमचमाती हैं आम पर बौर आ गया शायद कोयलें कूह कूह गाती हैं ख़ूब जम के बरसती हैं बूँदें प्यास धरती की जब […]

उसने तोड़ा है दिल सलीके से/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

दिल को जब से रहीन रक्खा है ख़ुद को पर्दा-नशीन रक्खा है उसने तोड़ा है दिल सलीके से फिर भी मैंने यक़ीन रक्खा है सूरतें तो ख़ुदा की ने’मत हैं हाँ मगर दिल हसीन रक्खा है ज़ेहन की बात पूछते हो क्या हमने दिल तक ज़हीन रक्खा है आप ख़ुशबू तो लीजिए साहिब फूल ताज़ा-तरीन […]

रात जाती नहीं किसी सूरत/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

नींद आती नहीं किसी सूरत ग़म सुलाती नहीं किसी सूरत वो भी रहती है दूर-दूर ज़रा पास आती नहीं किसी सूरत ज़िन्दगी को न जाने क्या है हुआ मुस्कुराती नहीं किसी सूरत सुब्ह आते ही मुँह छुपाती है रात जाती नहीं किसी सूरत दुश्मन-ए-जाँ भी अब रहे गुमसुम दिल दुखाती नहीं किसी सूरत रोज़ होता […]

उठ गया विश्वास तब से इश्क़ से/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

जब कभी है प्यार का सौदा हुआ यूँ लगा अधिकार का सौदा हुआ लड़कियाँ करने लगी हैं ख़ुद-कुशी जब से इक मुटियार का सौदा हुआ उठ गया विश्वास तब से इश्क़ से जब से मेरे यार का सौदा हुआ प्यार उनको रास आया ही नहीं इसलिए दिलदार का सौदा हुआ हाय इस दायज़ के चक्कर […]

जीने को जीते/डॉ. वेद मित्र शुक्ल

मैंने पी तुमने भी पी, पर अलग-अलग क्या पीना होता, जीने को जीते, पर अच्छा साथ-साथ जो जीना होता|  दिख ही जाता प्यार दोस्त! हम कैसे भी बोलें-बतियायें, सच में, यह जो प्यार हुआ ना! बिलकुल झीना-झीना होता|  मौसम है कश्मीर का जो फिर ठंडक तो होगी ही थोड़ी, पर, साथी का साथ रहा ज्यों तन-मन […]

वसुदेव-देवकी/डॉ. वेद मित्र शुक्ल

आसाँ कब वसुदेव-देवकी होकर तप करना मथुरा में, समझी यह संघर्ष-कथा सो अच्छा था रुकना मथुरा में|  अपनों की कारा में घुट-घुटकर जीने से अच्छा है जो – वह तो ही है कृष्ण-जन्म का एक रात घटना मथुरा में| बारिश, बाढ़, अमावस हों या कंस-राज, मुश्किलें बड़ी, पर – धर्म यही वसुदेव भाँति हो क्रांति-कथा […]

कैसे कह दूँ गिरने वाला/डॉ. वेद मित्र शुक्ल

इक-इक सीढ़ी चढ़ने वाला, कैसे कह दूँ गिरने वाला। सूरज उगता रोज सुबह पर, अंतस में कब उगने वाला? उसने नृत्य किया होगा जी, पर, अपना क्या बनने वाला। पानी मर जाता शहरों में, कहता पानी रखने वाला। मौका भर मिल जाये कवि को, यह-वह सब कुछ कहने वाला। काला अक्षर भैंस बराबर, ढूंढ़ो चिट्ठी पढ़ने […]