ग़ज़ल

तेरी याद जो घर आती है/डॉ. कविता विकास

शाम ढलते ही तेरी याद जो घर आती है एक ख़ामोशी मेरे दिल में उतर आती है   ज़िंदगी कब किसे मिलती है मुकम्मल यारो कुछ न कुछ इसमें कमी सबको नज़र आती है   आँसुओं का ये समंदर है उमड़ पड़ता, जब तेरी यादों की वो तूफ़ानी लहर आती है   टूट जाती हूँ […]

नदी-नाला-नार देखिए/नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’

नदी-नाला-नार देखिए। कूड़े का अंबार देखिए।। कूड़े में कीड़ो-सा बझा, खंडहर परिवार देखिए। भूखे-प्यासे पेट के मारे, बच्चे को लाचार देखिए। कस्बा-कस्बा गली-गली, गज्जर है सरकार देखिए। बज-बज बिजबिजाते हुए, गड़हे बद-बू-दार देखिए। भारत की तस्वीर असल, सच्चाई का सार देखिए। प्रकृति के प्रतिकूल नरेन्द्र, इंसा का व्यवहार देखिए।

संकट – ग्रस्त को उबार देगा/नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’

संकट – ग्रस्त को उबार देगा, अन्यायियों को सुधार देगा। पड़ी जरूरत अगर देश को, हर एक हाथ में कुठार देगा। स्वर बुलंद कर इंकलाब का, ललकार देगा ; पुकार देगा। ऑंख दिखाने वालों का तो, धड़ से गरदन उतार देगा। राष्ट्र-विरोधी हरेक ताकतों को, उन्ही के भाषा में दुत्कार देगा। समझा शोषकों को उनकी […]

दिल जमा रहे; महफ़िल जमी रहे/नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’

दिल जमा रहे; महफ़िल जमी रहे संघर्ष घनघोर हो मंजिल जमी रहे दौलत-शोहरत उसके हिस्से में है बहुत ख़ुदा करे न नजर ए क़ातिल जमी रहे लड़ने के लिए मैं भी बेताब हूँ कहो है अगर दम तो मुश्किल जमी रहे लोग चढ़ें बेशक हेलिकॉप्टर मगर पसंदीदा में अपने साइकिल जमी रहे हर आस्तिक के […]

ईश्वर ओम हो जाएगा/नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’

ईश्वर ओम हो जाएगा पत्थर मोम हो जाएगा होगा क्लेश कैसा जब संकट होम हो जाएगा पढ़ अध्यात्म-दर्शन ख़ुद सात्विक रोम हो जाएगा छिन पश्चात अपने आप उच्छन्न ज़ोम हो जाएगा छूके एक से मंजिल एक हौसला व्योम हो जाएगा पुर्जा-पुर्जा टुकड़ा-टुकड़ा मिलकर तोम हो जाएगा बन आफ़ताब या महताब यामा-ओ-योम हो जाएगा करके खुद […]

मैं जिसे ओढ़ता-बिछाता हूँ/दुष्यंत कुमार

मैं जिसे ओढ़ता-बिछाता हूँ वो ग़ज़ल आपको सुनाता हूँ एक जंगल है तेरी आँखों में मैं जहाँ राह भूल जाता हूँ तू किसी रेल-सी गुज़रती है मैं किसी पुल-सा थरथराता हूँ हर तरफ़ ऐतराज़ होता है मैं अगर रौशनी में आता हूँ एक बाज़ू उखड़ गया जबसे और ज़्यादा वज़न उठाता हूँ मैं तुझे भूलने […]

वो आदमी नहीं है मुकम्मल बयान है/दुष्यंत कुमार

वो आदमी नहीं है मुकम्मल बयान है माथे पे उसके चोट का गहरा निशान है वे कर रहे हैं इश्क़ पे संजीदा गुफ़्तगू मैं क्या बताऊँ मेरा कहीं और ध्यान है सामान कुछ नहीं है फटेहाल है मगर झोले में उसके पास कोई संविधान है उस सिरफिरे को यों नहीं बहला सकेंगे आप वो आदमी […]

बहुत सँभाल के रक्खी तो पाएमाल हुई/दुष्यंत कुमार

बहुत सँभाल के रक्खी तो पाएमाल हुई सड़क पे फेंक दी तो ज़िंदगी निहाल हुई बड़ा लगाव है इस मोड़ को निगाहों से कि सबसे पहले यहीं रौशनी हलाल हुई कोई निजात की सूरत नहीं रही, न सही मगर निजात की कोशिश तो एक मिसाल हुई मेरे ज़ेह्न पे ज़माने का वो दबाब पड़ा जो […]

एक कबूतर चिठ्ठी ले कर पहली-पहली बार उड़ा/दुष्यंत कुमार

एक कबूतर चिठ्ठी ले कर पहली-पहली बार उड़ा मौसम एक गुलेल लिये था पट-से नीचे आन गिरा बंजर धरती, झुलसे पौधे, बिखरे काँटे तेज़ हवा हमने घर बैठे-बैठे ही सारा मंज़र देख किया चट्टानों पर खड़ा हुआ तो छाप रह गई पाँवों की सोचो कितना बोझ उठा कर मैं इन राहों से गुज़रा सहने को […]

पक गई हैं आदतें बातों से सर होंगी नहीं/दुष्यंत कुमार

पक गई हैं आदतें बातों से सर होंगी नहीं कोई हंगामा करो ऐसे गुज़र होगी नहीं इन ठिठुरती उँगलियों को इस लपट पर सेंक लो धूप अब घर की किसी दीवार पर होगी नहीं बूँद टपकी थी मगर वो बूँदो—बारिश और है ऐसी बारिश की कभी उनको ख़बर होगी नहीं आज मेरा साथ दो वैसे […]