ग़ज़ल

मेरा है संसार तुम्हीं से/गज़ल/सत्यम भारती

प्यार और तकरार तुम्हीं से फिर-फिर है मनुहार तुम्हीं से पतझड़ मन का दूर करे जो गुलशन और बहार तुम्हीं से तुम तक ही मेरी कविताएँ ग़ज़लों का विस्तार तुम्हीं से सारी दुनियाँ तुममें दिखतीं मेरा है संसार तुम्हीं से सपने,ख़ुशबू,बादल,जुगनू सबका कारोबार तुम्हीं से

तोड़कर अब पाँव की बेड़ियाँ/गज़ल/सत्यम भारती

तोड़कर अब पाँव की बेड़ियाँ चाँद को छूने लगी हैं बेटियाँ ढूँढता फिरता है वो भी खामियाँ कर रहा है रात-दिन जो गलतियाँ आजकल महफूज दिखती हैं कहाँ रक्स करती शाख की वो तितलियाँ चार दिन के बाद ही मांगे बहू मालकिन हूँ दे दो घर की चाबियाँ वक़्त से पहले सयानी हो गयीं जाल […]

बिखर रहा विश्वास आजकल/गज़ल/सत्यम भारती

बिखर रहा विश्वास आजकल आम-जनों की आस आजकल गांवों के सपने सलीब पर शहरों में उल्लास आजकल बहू रोज डिस्को जाती है वृद्धाश्रम में सास आजकल दिल्ली खून-पसीना पीती नहीं बुझ रही प्यास आजकल कविगण मिल कोरस गाते हैं कविता बनी परिहास आजकल देख मंच की हालत ‘सत्यम’ गदहों में उल्लास आजकल

जमाने को कलंकित कर गया हूं/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी

जमाने को कलंकित कर गया हूं मिला भाई तो उससे डर गया हूं नहीं अनुभूति है जीवंत मेरी मुझे लगता है जैसे मर गया हूं कहीं कुछ बच गया तो थोड़ा अमृत यही तो ढूंढने सागर गया हूं बुलंदी की बहुत चाहत थी खुद को मगर पाताल के अंदर गया हूं रहा गंतव्य से रिश्ता […]

आदमी वो महान होता है/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी

अज़्म जिसका जवान होता है आदमी वो महान होता है काम से वंश की है प्रतिष्ठा कुछ नहीं खानदान होता है देश सेवा हरेक हालत में आदमी का ईमान होता है धर्म और जाति चिह्न है केवल आदमी सब समान होता है हाशमी ये नहीं फकत संसार दूसरा भी जहान होता है

किसी के हाथ में खंजर कहां है/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी

किसी के हाथ में खंजर कहां है ये धड़ तो देखता हूं सर कहां है सड़क पर लाश अनजानी पड़ी है यही सब पूछते हैं घर कहां है मनु थे आदमी इतिहास देखो बताओ डार्विन बंदर कहां है जिधर भी देखिए पशुता का मंजर हमारे शहर में अब नर कहां है जो विष अपने गले […]

आदमी क्या अगर गया पानी/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी

जब से सर से गुजर गया पानी अपनी आंखों का मर गया पानी घर डूबाकर हजार लाखों का ढूंढता हूं किधर गया पानी कितने दिन से जमीन प्यासी है कोई लंबा सफर गया पानी आ गई सामने वो जब मेरे बन पसीना उतर गया पानी देख कर लहलहाती फसलों को यह हकीकत है डर गया […]

कौन अब किसके काम आता है/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी

कौन अब किसके काम आता है सब तो अपने लिए ही दाता है हो भले राम और खुदा लेकिन नर स्वयं भाग्य का विधाता है उसको मैं भूल ही गया किंतु उसका एहसान याद आता है आज भी वो समझ के नाबालिग़ चांद पानी में ही दिखता है रिश्ता भाई का हम तो भूल गए […]

आदमी आज का बेचारा है/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी

अपना गम मुझको सबसे प्यारा है जिसने सौ बार मुझको मारा है जानवर भी रहा है चारा पर आदमी आज का बेचारा है उसका मुंह रह गया खुला का खुला उसने शायद मुझे पुकारा है उसमें हममें है फर्क बस इतना एक वादा है एक नारा है आज तुम चाहो जो करो लेकिन हाशमी कल […]

साथ मेरे ही उनको चलना है/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी

जिनको संसार में संभलना है साथ मेरे ही उनको चलना है वैसे सूरज को कौन रोकेगा जिसकी किस्मत में रोज ढलना है उसके किस्मत अजीब किस्मत है अपने साये से जिसको डरना है हमको मंजिल मिले,मिले ना मिले हुक्म बढ़ने का है तो बढ़ना है उन चिरागों की जिंदगी क्या है सोये लोगों के पास […]