ग़ज़ल

अग्नि परीक्षा जैसी ज़हमत होती है/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

अग्नि परीक्षा जैसी ज़हमत होती है तब जाकर सोने की क़ीमत होती है फूँक फूँक कर जो पीते हैं छाछ यहाँ उनकी तो हर बात नसीहत होती है नुक़्ताचीनी ,लफ़्फ़ाज़ी , जुमलेबाज़ी सबकी अपनी-अपनी फ़ितरत होती है एक हक़ीक़त एक फ़साना हो जैसे जिनसे क़ुर्बत उनसे नफ़रत होती है देख आइना कैसा चकनाचूर हुआ कैसी […]

रात भी पूछती है कमरे में/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

रात भी पूछती है कमरे में क्यूं ये बाती जली है कमरे में हर तरफ़ चांदनी है कमरे में रोशनी आ रही है कमरे में गूंजती इक हंसी है कमरे में इक तिलस्मी छड़ी है कमरे में टिकटिका कर मुझे बुलाती है ये घड़ी क्यूं लगी है कमरे में बिन तिरे कुछ नहीं संभलता है […]

मिरे ग़म में तू गर शामिल नहीं है/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

मिरे ग़म में तू गर शामिल नहीं है किसी सूरत सुकूने दिल नहीं है जो कश्ती को भंवर से खींच लाए किसी दरिया का वो साहिल नहीं है गुज़रते हैं कई दिन रात मुझमें ये थोड़ी देर की झिल मिल नहीं है सजा कर देख ली हम ने भी दुनिया ये दुनिया प्यार के क़ाबिल […]

लोग होते तो हैं अंदाज़ दिखाने वाले/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

लोग होते तो हैं अंदाज़ दिखाने वाले हम को आए ही नहीं तौर ज़माने वाले जाने कब खो गए दिन रात हंसाने वाले “ज़िंदगी क्या हुए वो अपने ज़माने वाले” मिल भी जाते कभी वो यार पुराने वाले मेरी आवाज़ से आवाज़ मिलाने वाले दोस्ती का वो यक़ीं हमको दिलाने वाले धोका देते हैं हमें […]

मन कहता है मचल मचल के/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

मन कहता है मचल मचल के कपड़े पहनो अदल-बदल के हांफ रहे हो , भाग रहे हो जलवे देखो अगल-बगल के सच कहने पर पाबंदी है कुछ भी कहना संभल-संभल के ख़ूब तमाशे दिखा रहा है एक मदारी उछल-उछल के कथनी और करनी को देखो वादे करना बदल-बदल के चल संगीता मेले में चल छोड़ […]

वक़्त लाज़िम है ज़िंदगी के लिए/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

वक़्त लाज़िम है ज़िंदगी के लिए वक़्त होता नहीं किसी के लिए चांद तक आदमी जो पहुंचा है वक़्त अच्छा है इक सदी के लिए जिसकी ख़ातिर सजाए हैं सपने वक़्त मिलता नहीं उसी के लिए उसको रिश्तों का पास था ही नहीं रो रहा है वो हर किसी के लिए वक्त के पीछे भागना […]

ख़ुशबू -ए-लफ़्ज़ चारसू करना/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

ख़ुशबू -ए-लफ़्ज़ चारसू करना आप उर्दू में गुफ़्तगू करना देख दरिया में अक्स उसका है देख कर चांद को वज़ू करना कर लिया इश्क़ तो सुनो साहिब अब न खुशियों की आरज़ू करना रोज़ लहजा बदलने वालों से कितना मुश्किल है गुफ़्तगू करना मार डालेगी दिल की तन्हाई शोर जीवन का कू-ब-कू करना चिथड़े-चिथड़े है […]

उसको चौकीदार उसको पासबां क्यूं कर कहें/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

उसको चौकीदार उसको पासबां क्यूं कर कहें बोलो इक सैय्याद को हम बाग़बां क्यूं कर कहें और कब तक सब्र रक्खें नाक में दम कर दिया ज़िंदगी की मुश्किलों को इम्तिहां कब तक कहें धोका देते हैं शराफ़त के लबादे ओढ़ कर रहजनों को रहनुमा-ए-कारवां क्यूं कर कहें तू ही क़ातिल, तू ही मुंसिफ़ और […]

बहुत दिन बाद मेरे लब हिले हैं/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

बहुत दिन बाद मेरे लब हिले हैं तुम्हारी चाह में सब गुल खिले हैं न शिकवे हैं न अब कोई गिले हैं कभी ऐसे भी दिल से दिल मिले हैं रिज़र्वेशन के कोटे में रखा है बराबर से हमें कब हक़ मिले हैं ये दुनिया जानती है पीर अपनी रिवाजों के यहां बस सिलसिले हैं […]

बात होटों पे जो रुकी सी है/गज़ल/संगीता श्रीवास्तव ‘सुमन’

बात होटों पे जो रुकी सी है कोई हसरत नई- नई सी है उसकी बातों में ताज़गी सी है रोशनी ये खिली- खिली सी है नाग उस के हिसार में होंगे एक ख़ुशबू जो संदली सी है क्या मैं फैला दूं अपनी बाहों को धूप भी आज गुनगुनी सी है दिल भी कहता है बस […]