कहानी

बेफिक्र/डाॅ. मृत्युंजय कोईरी

शहर के नामी बिजनेसमैन प्रताप कुमार की इकलौती बेटी खुशबू का पहला जन्मदिन है। जन्मदिन पर खुशबू के माता-पिता भव्य पार्टी का आयोजन करते हैं। पार्टी में करीबी मेहमान और दोस्त उपस्थित होते हैं। पार्टी रात के दस बजे तक चलती है। मेहमान खुशबू के लिए उपहार स्वरूप खिलौना, कपड़ा और सोना-चाँदी आदि भेंट करते […]

तुम मेरी प्रतीक्षा मत करो!/डाॅ. मृत्युंजय कोईरी

मालिया इकलौता पुत्र है। घर में माँ-बाबा वृद्ध हो चुके हैं। वे खेती और मजदूरी करके अपना पेट चला रहे हैं। पुत्र को केवल चावल के अलावे कुछ नहीं दे पाते हैं। मालिया शाम चार बजे से रात के आठ बजे तक वान-टू के बच्चे को ट्यूशन पढ़ाता है। ट्यूशन के पैसे से परीक्षा फाॅर्म […]

मिलन का रंग/डॉ पद्मावती

“देव रक्षा । पाहिमाम … त्राहिमाम”! वसुंधरा की करुण पुकार पर वरुण लोक कंपकंपा उठा । “प्रभु मेरी विखण्डित काया की पीड़ा समझिए । आपसे बिछोह और सहन नहीं होता । इस तरह यह उपेक्षा, यह विमुखता तो मेरी संतति के विनाश का आह्वान है । जल ही जीवनाधार है प्रभु । मानव की धृष्टता […]

वापसी/डॉ पद्मावती

  दो शब्द : इस सृष्टि की अनमोल विभूति है माँ । माँ शब्द अमृत तुल्य  है । माँ पृथ्वी पर ऐसा वरदान है  जिसको पाने के लिए तीनों लोकों के स्वामी परम पिता परमेश्वर भी  इस भूमि पर मानव रुप में अवतार लेते हैं  । ऐसी ही ममतामय माँ के आँचल से दूर होकर […]

वृक्षारोपण/डॉ पद्मावती

वृक्षारोपण अभियान जोर शोर से चल रहा था । हाल ही में पार्षद बनी बिंद्येश्वरी देवी टीवी रिपोर्टरों और संवाददाताओं को काँख में दबाए अतिशय ऊर्जा से इस अभियान में भाग ले रहीं थी । आजकल वो हर चैनल और अखबार की खबर थीं । आज भी साढे़ बारह बजे कृष्ण नगर कॉलोनी में एक […]

जंग/डॉ पद्मावती  

 चांद थककर सो गया था बादलों की ओट में कुछ क्षणों के लिए ….पर आकाश जगमगा रहा था,  टिमटिमाते अनगिनत सितारों से । चमक ऐसी लुभावनी जितनी भारतीय सेना आधुनिक हथियारों से लेस जगमगा रही थी…पूरी तैयारी के साथ…पूरे जोश से । नीचे जमीन पर घुप्प अंधेरा …इतना कि हाथ को हाथ न सूझे।  । […]

छत्रछाया/डॉ पद्मावती

‘बावली है तू बावली! इत्ती बडी अधिकारी रिक्शे में जाएगी? अरे कार में जाए तू तो कार में  । और तू है कि जिद्द पर अड़ी है? दिमाग तो ठीक है तेरा ? लोग क्या सोचेंगे ये सोच कि मैडम जी टूटे फूटे रिक्शे में ? और…. इन मैडम का बाप रिक्शे वाला? छि…छि…। न…न […]

विस्मृति/डॉ पद्मावती

दो शब्द; प्रकृति की गोद में बसी जन जातियाँ । निष्कपट और साफ दिल ।  आज भी आधुनिकता से दूर नैसर्गिक जीवन जीती हुई। कष्टतर परिस्थितियों को झेलने पर मजबूर । उपेक्षित, अशिक्षित,  अपने संवैधानिक अधिकारों से अनभिज्ञ। इस आदिवासी  समुदाय की महिलाओं की स्थिति तो और भी बदतर । घर बाहर दोनों स्थलों पर […]

मुक्ति/डॉ पद्मावती

जून का महीना .. न बादल न बरसात .. हर तरफ उमस फैली हुई थी … वातावरण में ठहराव था … धूप भी आँख -मिचौनी खेल रही थी । सुमति बाहर बरामदे में आकर अपने गीले बालों को तौलिए से रगड़ रगड़  कर सुखा रही थी । दोपहर के दो  बजे  .. अचानक पोस्ट बाबू […]

 कॉफी/डॉ पद्मावती

दिसंबर का महीना ।  शाम के पाँच बज रहे थे ।  स्टेशन खचा-खच भरा हुआ था । अल्का मद्रास से बेंगलूर कम्पनी की मीटिंग के लिए जा रही थी । वह ट्रेन से बहुत कम यात्रा करती थी लेकिन आज कुछ आवश्यक अनिवार्यताओं के कारण ट्रेन पकड़नी पड रही थी । यहाँ की भीड़ ने […]