मैं अब विदा लेता हूं/कविता/अवतार सिंह संधू ‘पाश’
मैं अब विदा लेता हूं मेरी दोस्त, मैं अब विदा लेता हूं मैंने एक कविता लिखनी चाही थी सारी उम्र जिसे तुम पढ़ती रह सकतीं उस कविता में महकते हुए धनिए का जिक्र होना था ईख की सरसराहट का जिक्र होना था उस कविता में वृक्षों से टपकती ओस और बाल्टी में दुहे दूध […]
