जब गिला वो करें चुप रहा हम करें/ग़ज़ल/रचना निर्मल

लेखक

  • रचना निर्मल
    जन्मतिथि - 05 अगस्त 1969 जन्म स्थान - पंजाब (जालंधर)
    शिक्षा - स्नातकोत्तर
    प्रकाशन- 5 साझा संग्रह
    उल्लेखनीय सम्मान/पुरस्कार महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कार
    संप्रति - प्रवक्ता ( राजनीति विज्ञान)
    संपर्क - 202/A 3rd floor Arjun Nagar

    View all posts
जब गिला वो करें चुप रहा हम करें
क़र्ज़ चाहत का ऐसे अदा हम करें

वो करें बेवफ़ाई वफ़ा हम करें 
आप ही अब कहें और क्या हम करें

कोई आ कर बता जाए इतना हमें
कैसे  बेताब दिल की दवा हम करें

चाहे दुनिया करे लाख ज़ुल्म-ओ-सितम
दिल को दिल से न फिर भी जुदा हम करें

हमको फ़ुर्सत महब्बत से मिलती नहीं
किस तरह काम अब दूसरा हम करें 

हर किसी पर ख़ुदा का हो रह्म ओ करम
दर प उसके ये "निर्मल" दुआ हम करें
जब गिला वो करें चुप रहा हम करें/ग़ज़ल/रचना निर्मल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *