लेखक
-
View all postsडा. कृष्णकुमार ‘नाज़’
साहित्यिक गुरु : श्री कृष्णबिहारी 'नूर'
पिता : श्री रामगोपाल वर्मा
जन्मतिथि। : 10 जनवरी, 1961
जन्मस्थान। : ग्राम कूरी रवाना, ज़िला मुरादाबाद (उ.प्र.)
शिक्षा : एम.ए. (समाजशास्त्र, उर्दू व हिंदी), बी.एड., पी-एच.डी. (हिंदी)
संप्रति : शासकीय सेवा से निवृत्तप्रकाशित कृतियाँ :
1. इक्कीसवीं सदी के लिए (ग़ज़ल-संग्रह),1998
2. गुनगुनी धूप (ग़ज़ल-संग्रह), 2002 व 2010
3. मन की सतह पर (गीत-संग्रह), 2003
4. जीवन के परिदृश्य (नाटक-संग्रह), 2010
5. उगा है फिर नया सूरज (ग़ज़ल-संग्रह), 2013 व 2022
6. हिन्दी ग़ज़ल और कृष्णबिहारी ‘नूर’, 2014
7. व्याकरण ग़ज़ल का (2016, 2018 व 2023)
8. नई हवाएँ (ग़ज़ल-संग्रह), 2018
9. साथ तुम्हारे (गीत-संग्रह), 2022
10. दिये से दिया जलाते हुए (ग़ज़ल-संग्रह), 2023
11. प्रश्न शब्दों के नगर में (साक्षात्कार-संग्रह), 2023
12. क़ाफ़िया (नए दृष्टिकोण के साथ तुकांत का प्रयोग) 2023संपादन :
1. दोहों की चौपाल (2010), वाणी प्रकाशन
2. रंग-रंग के फूल (2019), किताबगंज प्रकाशन
3. नवगीत-मंथन (2019), किताबगंज प्रकाशन
4. बालगीत-मंथन (2019), किताबगंज प्रकाशनसंपर्क : 9/3, लक्ष्मी विहार, हिमगिरि कालोनी, काँठ रोड, मुरादाबाद-244105 (उ.प्र).
मोबा. : 99273-76877, 98083-15744
email : kknaaz1@gmail.com
इतना-सा लेखा-जोखा है, जीवन की अलमारी में
कुछ तो वक़्त सफ़र में गुज़रा, कुछ उसकी तैयारी में
एक ज़रा-सी नासमझी में, सब कुछ जलकर राख हुआ
शोला एक छिपा बैठा था, छोटी-सी चिंगारी में
कुछ आँसू, कुछ मुस्कानें हैं, कुछ शुहरत, कुछ गुमनामी
रंग-बिरंगे फूल खिले हैं, यादों की फुलवारी में
सिर्फ़ तुम्हारे प्यार की बाज़ी हार गए हम, वैसे तो-
जीता वो हर खेल, जो हमने खेला पहली पारी में
झूठी हैं सारी मुस्कानें, नक़ली है हर एक हँसी
आँसू ढकना सी्ख गए हम, पड़कर दुनियादारी में
उसकी एक छुअन से अब तक, ऐसे साँस महकती है
जैसे पावन गंध बसी हो, पूजा की अग्यारी में
निश्छल मुस्कानों का अपना, एक अलग दर्शन है ‘नाज़’
सातों सुर मिलकर हँसते हैं, बच्चे की किलकारी में
