वो अपना हाथ दुआओं में जब उठाती है/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

लेखक

  • डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी
    जन्म -10 जनवरी 1978, बेगूसराय, बिहार
    हिन्दी,शिक्षा शास्त्र,और अंग्रेजी में स्नातकोत्तर,बीएड और पत्रकारिता,पीएच-डी हिन्दी, यू जी सी नेट हिन्दी.
    -खुले दरीचे की खुशबू, खुशबू छू कर आई है (हिन्दी ग़ज़ल )परवीन शाकिर की शायरी, गजल लेखन परंपरा और हिंदी ग़ज़ल का विकास, डॉ.भावना का गजल साहित्य चिंतन और दृष्टि(आलोचना)चांद हमारी मुट्ठी में है, आख़िर चांद चमकता क्यों है, मैं आपी से नहीं बोलती (बाल कविता )आदि पुस्तकें प्रकाशित, हिंदी, उर्दू और मैथिली की तमाम राष्ट्रीय पत्र -पत्रिकाओं में नियमित लेखन आकाशवाणी और दूरदर्शन से लगातार प्रसारण विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा सौ से अधिक पुरस्कार तथा सम्मान.
    वृत्ति -अध्यापन
    पत्राचार -ग्राम /पोस्ट -माफ़ी, वाया -अस्थावां, ज़िला-नालंदा, बिहार 803107, मोबाइल 9934847941,620525425
    zeaurrahmanjafri786@gmail.com

    View all posts
यह दौड़ जाती है लड़ती है खूं बहाती है
 ये वो ग़ज़ल नहीं जुल्फों में दिन बिताती है

 अमीरी देख के मीनू डिमांड करती है
 गरीबी बात भी बासी मिले तो खाती है

 रईस लोग तो एसी में क़ैद हो आये
 ये धूप जिसको जलाना हो बस जलाती है

 ये एक सोच जो मुझको कभी न उठने दिया
 जिसे गिराना हो किस्मत उसे गिराती है

 चले तुम जाते हो तकरीर सिर्फ करते हुए
 ये एक आग कई बस्तियां जलाती है

 सुना है जीत गए तुम तो नौकरी दोगे
 ये क्या कहा जिसे सुनकर हंसी भी आती है

 तमाम मसअले हल मेरे होने लगते हैं
 वो अपना हाथ दुआओं में जब उठाती है
 वो अपना हाथ दुआओं में जब उठाती है/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *