यह देश हिन्दुस्तान है/गज़ल/सत्यम भारती

लेखक

  • सत्यम भारती
    जन्म-20 मई 1995
    जन्मस्थान- बेगूसराय, बिहार
    शिक्षा :-
    स्नातक, बीएचयू
    परास्नातक, जेएनयू
    नेट और जेआरएफ(हिंदी)
    पीएचडी(अध्ययनरत), हिंदी विश्वविद्यालय,वर्धा
    सम्प्रति-
    प्रवक्ता (हिंदी)
    राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज
    नैथला हसनपुर, बुलंदशहर

    प्रकाशित कृतियाँ-
    बिखर रहे प्रतिमान (दोहा-संग्रह)
    सुनो सदानीरा (ग़ज़ल-संग्रह)

    View all posts

यह कब कहा आसान है
जग जंग का मैदान है

छॅंट जायगा अँधियार यह
सूरज यहाँ द्युतिमान है

हिन्दी में हैं तुलसी बसे
हिन्दी में ही रसखान है

कह दो हमारा हौसला
मन में दबा तूफान है

जोड़ा है दिल,बाँटा नहीं
यह देश हिन्दुस्तान है

यह देश हिन्दुस्तान है/गज़ल/सत्यम भारती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *