लेखक
-
सत्यम भारती
जन्म-20 मई 1995
जन्मस्थान- बेगूसराय, बिहार
शिक्षा :-
स्नातक, बीएचयू
परास्नातक, जेएनयू
नेट और जेआरएफ(हिंदी)
पीएचडी(अध्ययनरत), हिंदी विश्वविद्यालय,वर्धा
सम्प्रति-
प्रवक्ता (हिंदी)
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज
नैथला हसनपुर, बुलंदशहरप्रकाशित कृतियाँ-
View all posts
बिखर रहे प्रतिमान (दोहा-संग्रह)
सुनो सदानीरा (ग़ज़ल-संग्रह)
बिखर रहा विश्वास आजकल
आम-जनों की आस आजकल
गांवों के सपने सलीब पर
शहरों में उल्लास आजकल
बहू रोज डिस्को जाती है
वृद्धाश्रम में सास आजकल
दिल्ली खून-पसीना पीती
नहीं बुझ रही प्यास आजकल
कविगण मिल कोरस गाते हैं
कविता बनी परिहास आजकल
देख मंच की हालत ‘सत्यम’
गदहों में उल्लास आजकल
बिखर रहा विश्वास आजकल/गज़ल/सत्यम भारती
